7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की आबोहवा फिर से 'बेहद खराब' हुई, जल्द राहत मिलने की...

दिल्ली की आबोहवा फिर से ‘बेहद खराब’ हुई, जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गति कम होने के कारण एयर क्वालिटी फिर से गिरावट की ओर बढ़ रही है. रविवार को शाम 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 307 तक गिर गया, जो “अत्यंत खराब” श्रेणी में आता है. हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी 4 बजे के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे का औसत AQI 294 था, जो “खराब” श्रेणी को दर्शाता है.

इस बार एयर क्वालिटी पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रही है, क्योंकि महीने के पहले 15 दिनों में केवल एक दिन एक्यूआई ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. 2018 के बाद यह सबसे स्वच्छ दिसंबर रहा है, सिवाय 2020 के, जिसमें कोविड के कारण कई प्रतिबंध थे.

इस दिसंबर में 6 दिन AQI “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि 2018 से अब तक किसी भी वर्ष में 15 दिसंबर तक एक्यूआई 2 दिन से ज्यादा “मध्यम” श्रेणी में दर्ज नहीं किया गया है. हालांकि, ऐसा लगता है कि मौसम को लेकर अच्छे दिन खत्म हो गए हैं, क्योंकि अगले एक सप्ताह तक हवा की गति 5 किमी/घंटा के आसपास या उससे कम रहने की संभावना है.

इसके अलावा तापमान के सामान्य से नीचे रहने और हवा में आद्रता की अच्छी मात्रा के चलते एयर क्वालिटी और भी खराब हो सकती है. यह वातावरणीय परिस्थितियां वायु प्रदूषण को और अधिक बढ़ा सकती हैं, जिससे राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...