29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़मेट्रो निर्माण में साकेत नगर की क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण मेट्रो...

मेट्रो निर्माण में साकेत नगर की क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण मेट्रो एजेंसी से कराएंगे : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने रविवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 2 करोड़ 60 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर साकेत नगर के रहवासियों ने उनके क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि जो सड़कें मेट्रो के निर्माण के चलते खराब हुई है उनका निर्माण मेट्रो एजेंसी के द्वारा ही जल्द से जल्द कराया जाएगा। उन्होंने गोविंदपुरा क्षेत्र के रहवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना, साफ- सफाई और लो प्रेशर से पानी आने की शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने साकेत नगर के वार्ड 57 में शक्ति नगर, रंसरंग स्वीट्स के पीछे एक करोड़ 5 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। साकेत नगर के 4 A और B में डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया, जिसकी लागत 40 लाख रुपए है। साकेत नगर 2 सी में जय मां दुर्गा भवानी मंदिर के पास बाउंड्री वॉल, शौचालय, सड़क और नाली के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। जिसकी लागत 41 लाख रुपए है।वार्ड 57 के पंचवटी मार्केट में डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया,जिसकी लागत 65 लाख रुपए है। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र वाडिका, प्रताप सिंह बेस, टी आर मिश्रा, नीरज सिंह, अशोक पटेल, प्रदुमन शास्त्री शाहिद सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और आवासी मौजूद रहे।

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...