भेल भोपाल।
बीएचईएल भेल भोपाल में कार्यरत कुशवाहा समाज के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी का द्वितीय पारिवारिक मिलन समारोह धन्वंतरी पार्क में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी महिलाएं, पुरुषों एवं बच्चों ने कई तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर इस समारोह की भव्यता को बनाए रखा। कार्यक्रम के अंत में कुशवाहा एकता मंच द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में जीते हुए प्रतिभागियों को इनाम दिया गया। कार्यक्रम में दीपक वर्मा, प्रदीप सिंह, राम जनक मौर्य,राम प्रताप मौर्य,सत्यम कुशवाहा, विनोद कुमार मौर्य, राजेंद्र कुमार काछी, अजीत सिंह कुशवाहा, रामनंदन सिंह, संजय कुमार कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, अनिल मौर्य, अनुपम मौर्य,ओमप्रकाश मौर्य, लवकुश कुमार मौर्य,सूरज कुमार कुशवाहा, नोखेलाल काछी विवेकानंद सिंह, कमलेश सिंह के अलावा भेल कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
