भेल भोपाल।
कर्ज, क्राइम और करप्शन के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से लाखों कांग्रेस जनों के अलावा भेल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह, पवन खेड़ा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस नेता एवं पधाधिकारी शामिल हुए। भेल के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता भी अपने साथियों के साथ विधानसभा घेराव में शामिल हुए।
