25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यअतुल सुभाष के बाद समस्तीपुर के एक और इंजीनियर की बेंगलुरु में...

अतुल सुभाष के बाद समस्तीपुर के एक और इंजीनियर की बेंगलुरु में मौत, घरवालों ने कहा- ये मर्डर है

Published on

समस्तीपुर

बिहार के समस्तीपुर जिले के एक इंजीनियर की मौत बेंगलुरू में हुई। परिवार ने मौत पर संदेह जाहिर किया है। इंजीनियर समस्तीपुर शहर के वार्ड 36 मोहल्ला बहादुरपुर के रिटायर्ड रेलकर्मी दिनेश राय का पुत्र रवि कुमार बताया जा रहा है। वह बेंगलुरू की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और दो साल से बेंगलुरू में रहकर नौकरी करता था। वह आरएमजेड गैलरिया अपार्टमेंट ऐलहनका में रहता था।

अतुल सुभाष के बाद एक और बिहारी इंजीनियर की मौत
परिवार के लोगों ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या करार दिया है। लोगों का कहना था कि अगर रवि ने आत्महत्या की होती तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा होता लेकिन उसके कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। साथ ही उसके साथ रहने वाले 3 लोग भी गायब थे। इस मामले में बेंगलुरू में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभी हाल ही में समस्तीपुर के बाशिंदे और AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी, सास और साले पर प्रताड़ना का आरोप लगा खुदकुशी कर ली थी।

घर में मिली इंजीनियर की लाश
मृतक के चाचा उमेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह घटना हुई थी लेकिन बेंगलुरू पुलिस ने शनिवार की रात उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग हवाई यात्रा कर बेंगलुरू पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव सौंपा गया। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे को कंपनी द्वारा हिसाब करने के लिए बुलाया गया था। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और ऑनलाइन एक्जाम सेंटर में काम करता था। उसके साथ अपार्टमेंट में तीन और व्यक्ति भी रहते थे, जो इस घटना के बाद से फरार हैं। वहां पहुंचने के बाद उनसे संपर्क की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं आए।

घरवालों ने जताया हत्या का शक
उन्होंने शक जाहिर किया कि रवि की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। अगर रवि ने आत्महत्या की होती तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा होता। यह पूरी तरह से हत्या का मामला है। बिहार सरकार और कर्नाटक की सरकार इस मामले में संज्ञान ले और परिवार के साथ न्याय करे। मृतक के छोटे भाई शिव कुमार ने बताया कि जब वे लोग बेंगलुरू पहुंचे तो वहां पर कोई भी नहीं था। उन्हें बताया गया कि उनके भाई की मौत 16वीं मंजिल से गिरकर हुई है, उनके तीन और पार्टनर थे, जो वहां नहीं मिले। बेंगलुरू में ही हमने प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह आत्महत्या नहीं हत्या है।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे रवि
रवि पिछले दो साल से बेंगलुरू में रहकर ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में काम करता था और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। शनिवार की सुबह अपार्टमेंट के गार्ड ने उसका शव नीचे गिरा हुआ पाया था। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई थी। बताया गया है कि रवि की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी और उसकी पत्नी समस्तीपुर में थी। रवि की मौत की सूचना के बाद से उसकी हालत भी ठीक नहीं है वो बेसुध है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...