25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यपहले लोकसभा फिर राज्यसभा अब मंत्री पद, लगातार 'बेइज्जती' से नाराज छगन...

पहले लोकसभा फिर राज्यसभा अब मंत्री पद, लगातार ‘बेइज्जती’ से नाराज छगन भुजबल पहुंचे नासिक, क्या छोड़ेंगे NCP?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दिग्गज नेता छगन भुजबल नाराज हैं। मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के बाद उन्होंने खुले तौर पर नाराजगी भी जताई थी। भुजबल ने कहा था कि ‘जहां नहीं चैना, वहां नहीं रहना।’ भुजबल नागपुर के सत्र को छोड़कर नासिक चले गए। उन्होंने कहा था कि वह समत परिषद के लोगों के साथ अपने समर्थकों से विचार करेंगे। भुजबल की खुली नाराजगी को बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि भुजबल क्या करेंगे?

क्या हैं भुजबल के पास विकल्प?
भुजबल की गिनती महाराष्ट्र में बड़े नेताओं में होती है। शिवसेना से राजनीति की शुरुआत करने वाले भुजबल शरद पवार को अपना मेंटर मानते हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भले ही भुजबल नाराजगी दिखा रहे हैं लेकिन बहुत हद तक संभावना है कि वे राज्यसभा की सीट पर आखिर में मान जाएंगे। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि भुजबल पार्टी में साइडलाइन किए जाने के बाद अजित पवार के खेमे वाली एनसीपी को छोड़ भी सकते हैं। भुजबल के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब 2019 में महाविकास आघाड़ी की सरकार बनी थी तो शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के अलावा चार अन्य नेताओं ने शपथ ली थी। तब वह अविभाजित एनसीसी से दूसरे नेता थे। जो मंत्री बने थे।

जरांगे से लिया था मोर्चा
महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनावों से पहले जब मराठा आंदोलन पीक पर था तब छगन भुजबल पहले नेता थे। जिन्होंने मनोज जरांगे पाटिल से मोर्चा लिया था। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से नाराज भुजबल ने समता परिषद की बैठक बुलाई है। समता परिषद राज्य के ओबीसी समुदाय के लिए काम करता है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद भुजबल अगले कदम के बारे में फैसला ले सकते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब भुजबल को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनावों में उन्हें पहले नासिक से लड़ने के लिए कहा गया था लेकिन जब कई हफ्ते तक उनके टिकट का ऐलान नहीं हुआ था तो भुजबल ने खुद मना किया थ। इसके बाद जब पार्टी ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा था। तब भुजबल की नाराजगी सामने आई थी। उन्होंने अपने दिल का दुख बयां किया था।

भुजबल के साथ कौन कर रहा है खेल?
भुजबल का कहना है कि जब वह राज्यसभा जाना चाहते थे तब पार्टी ने उन्हें नहीं भेजा। भुजबल ने यह प्रतिक्रिया उस सवाल पर दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी ने उन्हें राज्यसभा की सीट ऑफर की है। भुजबल ने आगे कहा कि अब मैं विधानसभा चुनाव लड़कर जीता हूं। अब राज्यसभा जाना और विधानसभा से इस्तीफा देना ठीक नहीं होगा। यह वहां के लोगों के साथ धोखा होगा। भुजबल येवला से जीते हैं। महायुति के पहले कार्यकाल में सत्तापक्ष से पहले नेता थे जिन्होंने जरांगे का विरोध किया था। भुजबल का कहना है कि जिस तरह से उनका अपमान हुआ। उससे वह आहत हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जहां नहीं चैना, वहां नहीं रहना।

ओबीसी वोटों को किया लामबंद
भुजबल के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने महायुति के पक्ष में ओबीसी वोटों को लामबंद करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। शरद पवार ने जब कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी बनाई थी तब उन्होंने भुजबल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि भुजबल के साथ खेला क्या एनसीपी के अंदर हो रहा है या फिर महायुति में कोई उनका दुश्मन है जो अब उनको निपटाने पर तुल गया है। भुजबल राज्य में चार दशक से सक्रिय हैं। वे उप मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...