25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य3000 नकली आयुष्मान कार्ड, सरकारी पोर्टल से डेटा की चोरी, गुजरात ...

3000 नकली आयुष्मान कार्ड, सरकारी पोर्टल से डेटा की चोरी, गुजरात से लेकर बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद ख्याति हॉस्पिटल कांड में बीते दिनों आयुष्मान भारत के रुपयों के लिए 9 लोगों की एंजियोप्लास्टी कर दी गई थी। इसमें बाद दो मरीजों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच में डॉक्टरों के साथ अस्पताल में प्रबंधन से जुड़े कई प्रमुख लोगों को अरेस्ट किया है लेकिन अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सनसनीखेज खुलासा किया है। अहमदाबाद पुलिस के अनुसार ख्याति हॉस्पिटल कांड की जांच में सामने आया है कि जिसके पास PMJAY कार्ड नहीं होता था उसका कार्ड भी हॉस्पिटल हाथों-हाथ बनाकर देता था।

1500 रुपये में आयुष्मान कार्ड
अहमदाबाद पुलिस में JCP शरद सिंघल के अनुसार इस मामले की जांच में सामने आया है कि मेहुल पटेल ख्याति हॉस्पिटल में PMJAY योजना कार्ड पोर्टल अस्पताल में संभालता था। उसने बताया है कि जिस मरीज के पास कार्ड नहीं होता था। तो चिराग राजपूत और कार्तिक पटेल 1500 रुपये में कार्ड बनाकर भेजते थे। इसके बाद उस कार्ड पर सर्जरी को क्लेम किया जाता था। जांच में सामने आया है यह कार्ड चिराग और कार्तिक निमेष के सहयोग से बनाते थे। वह एक हैकर है जो पोर्टल के डाटा में छेड़छाड़ करता था। सिंघल के अनुसार इन आरोपियों कुछ मिनटों में कार्ड बनाकर दिए।

3000 कार्ड का डेटा मिला
पुलिस की मानें तो जो लोग आयुष्मान कार्ड के दायरे में नहीं आते थे। उनका भी कार्ड बनाने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार ये आधार कार्ड के डेटा के आधार पर यह लोग PMJAY कार्ड बनाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पूछताछ में 3000 से अधिक कार्ड बनाने का खुलासा हुआ। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच अब पोर्टल से जानकारी जुटाएगी की यह 3000 लोग कौन है? इनके नाम से कितने क्लेम है और किस किस हॉस्पिटल से थे? पुलिस के अनुसार आगे की जांच में इसका पता लगाया जाएगा। पुलिस ने पता लगाया है कि करीब 150 फर्जी कार्ड का इस्तेमाल ख्याति अस्पताल में हुआ है।

मुख्य आरोपी, बाकी हैं फरार
पुलिस के अनुसार इस मामले का मुख्य आरोपी चिराग राजपूत क्राइम ब्रांच की रिमांड पर ही है अन्य फरार है। इनमें कार्तिक पटेल, ख्याति हॉस्पिटल मालिक निखिल पारिख, Ancer कम्युनिकेशन गुजरात हेड राशिद का शामिल है। राशिद बिहार से काम कर रहा था। पुलिस के अनुससार यह सभी वांटेड है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का दायरा बढ़ा होने की आशंका भी व्यक्त की है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...