7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: तस्करी के लिए प्राइवेट पार्ट में छिपाकर महिला ले जा रही...

दिल्ली: तस्करी के लिए प्राइवेट पार्ट में छिपाकर महिला ले जा रही थी सोना, एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Published on

दिल्ली,

सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि एक महिला को अपने प्राइवेट पार्ट में 50 लाख रुपये का सोना छिपाकर देश में तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. महिला की गिरफ्तारी नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुई है.

अधिकारी ने बताया कि 44 वर्षीय महिला को रविवार को काठमांडू से आने के बाद रोक दिया गया था. जिसके बाद सामान की विस्तृत जांच और यात्री की व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप तीन अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद हुए. जिनमें पेस्ट के रूप में सोना होने का संदेह था, जिसका कुल वजन हरा रंग और पैकिंग/छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पारदर्शी चिपकने वाले टेप सहित 770 ग्राम था, जिसे यात्री ने स्वेच्छा से अपने मलाशय से बाहर निकाला.

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि यात्री से बरामद सोने के पेस्ट से 681 ग्राम वजन का एक आयताकार सोने का बार निकाला गया. जिसकी कीमत 50.03 लाख रुपये बताई जा रही है.यात्री महाराष्ट्र की रहने वाली है. यात्री ने स्वीकार किया कि वह सोने को रासायनिक पेस्ट के रूप में “दुबई से बैंकॉक, नेपाल और नेपाल से दिल्ली” लेकर आई थी. आपको बता दें कि यह इस तरह का कोई पहला केस नहीं है. इससे पहले भी एयरपोर्ट से महिला यात्रियों सहित कई को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...