29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़इंटक प्रीमियर लीग सीजन—2 का फाइनल मुकाबला ट्रैक्सन टाइगर ने 55 रनों...

इंटक प्रीमियर लीग सीजन—2 का फाइनल मुकाबला ट्रैक्सन टाइगर ने 55 रनों से जीता

Published on

— बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक ने एसएम रामनाथन ने ट्रैक्सन टाइगर को विजेता और उप विजेता को दी इनामी राशि व ट्रॉफी

भेल भोपाल।

इंटक प्रीमियर लीग सीजन—2 का फाइनल मुकाबला ट्रैक्शन टाइगर एवं आईएमएम रायजर्स के बीच शाखा क्रिकेट ग्राउंड खेला गया। जिसमें ट्रैक्शन के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ट्रैक्सन के ओपनर बल्लेबाज मिथलेश तिवारी एवं प्रदीप पटेल ने अच्छी शुरुआत की। मिथलेश तिवारी ने 30 गेंदों में 78 रन की धुआंधार पारी खेली, तिवारी ने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए। मिथलेश तिवारी ने अपनी पारी में कुल 9 छक्के लगाए। ट्रैक्शन टाइगर ने निर्धारित 8 ओवर में 132 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

आईएमएम की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। निर्धारित 8 ओवर में 77 रन ही बना सकी। ट्रैक्सन टाइगर ने 55 रनों से फाइनल का मुकाबला जीत लिया। मिथलेश तिवारी को मैन आफ द मैच चुना गया। इंटक प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए मिथलेश तिवारी, सर्वश्रेष्ठ बोलिंग के लिए मुकेश गोप, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण के लिए राकेश यादव एवं सर्वश्रेष्ठ कीपर के लिए हरिओम को ट्रॉफी दिया गया।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक प्रदीप उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक विकास खरे मुख्य रूप से उपस्थित थे। हेम्टू इंटक के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यपालक निदेशक एवं महाप्रबंधकों का स्वागत किया। मिथलेश तिवारी ने पौधा देकर कार्यपालक निदेशक का स्वागत किया। इंटक यूनियन का स्मृति चिन्ह देकर अजीत कुमार गोंड ने स्वागत किया।

खेल एवं कारखाने के उत्पादन के प्रति लगाव सराहनीय—रामनाथन
कार्यपालक निदेशक श्री रामनाथन ने कहा कि इंटक यूनियन का खेल एवं कारखाने के उत्पादन प्रति लगाव एवं सहयोग अत्यंत सराहनीय है। ऐसे अन्य खेलों का आयोजन करवाया जाए जिससे लोगों में आपसी भाईचारा बना रहे। लोग खेल से तनाव भरी लाइफ में तनाव मुक्त हों। उन्होंने कहा कि केवल जिम में ही नहीं बल्कि किसी भी खेल से जुड़ कर आप अपने आप को फिट रख सकते है। हेम्टू इंटक के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने प्रबंधन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा की भेल स्पोर्ट्स क्लब को नवीनीकरण किया जाए एवं कर्मचारियों के लिए एक स्विमिंग पूल बनवाया जाए जिसकी अति आवश्कता है।

सम्मान समारोह में कार्यपालक निदेशक के हाथों भेल इंटर यूनिट खेल में विजेता जिनमें फुटबाल, हॉकी, शूटिंग बाल एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों एवं उप विजेता क्रिकेट एवं लॉन टेनिस के खिलाडियों को मेडल वितरित कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत इंटक प्रीमियर लीग की विनर ट्रैक्सन टाइगर को इनामी राशि 11000 रुपए एवं विजेता ट्रॉफी,रनरअप एमएम रायजर्स को इनामी राशि 7100 रुपए एवं उप विजेता ट्रॉफी, सेकेंड रनरअप सुपर एससीआर को इनामी राशि 4100 रुपए कार्यपालक निदेशक ने प्रदान की।

पुरस्कार वितरण समारोह में फजल खान, रामालिंगम, सीएम साहू, संतोष दास, रंजीत रजक, रंजीत चंद्रावत, प्रदीप मालवीय, ललित राय चंदानी, जितेंद्र मालवीय, राम सिंह राठौड़, रामभुवन,आशीष द्विवेदी, नीरज विश्वकर्मा, अजय राठिया, सुरेश मेहरा,मदन मोहन पाण्डेय ,इन्द्रेश तिवारी रामलाल मेहरा,प्रवीण शर्मा, कमलेश चौरसिया, अनिल प्रसाद, राहुल पारधी, अनूप पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...