29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़सीआईएसएफ हरिद्वार ने जीती अंतर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वाद-विवाद प्रतियोगिता

सीआईएसएफ हरिद्वार ने जीती अंतर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वाद-विवाद प्रतियोगिता

Published on

हरिद्वार।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम ने 29वीं अंतर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) वाद-विवाद प्रतियोगिता 2024 में ‘ओवरऑल बेस्ट टीम रोलिंग ट्रॉफी’ का खिताब जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के तत्वावधान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा अटल अक्षय ऊर्जा भवन, लोदी रोड, नई दिल्ली में किया गया । इस प्रतियोगिता में सभी आठ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी, आरपीएफ और असम राइफल्स ने भाग लिया।

सीआईएसएफ की बीएचईएल हरिद्वार यूनिट के वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा ने इस विशिष्ट उपलब्धि पर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सीआईएसएफ कर्मियों की प्रतिभा तथा मानवाधिकारों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। श्री शर्मा ने बताया कि इस जीत में सीआईएसएफ टीम द्वारा राष्ट्रीय औद्यौगिक सुरक्षा अकादमी (एनआईएसए) में प्राप्त प्रशिक्षण ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान अपने पेशेवर दायित्वों के अतिरिक्त, विभिन्न सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस प्रतियोगिता के अंग्रेजी भाषा वर्ग में कमांडेंट अक्षय बडोला और असिस्टेंट कमांडेंट भास्कर चौधरी तथा हिंदी वर्ग में एसआई राहुल कुमार व असिस्टेंट कमांडेंट कान्हा जोशी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सतर्कता और प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व महानिदेशक डा. ईश कुमार (आईपीएस), एनएचआरसी की पूर्व सदस्य सुश्री ज्योतिका कालरा तथा एनएलयू, दिल्ली के उप कुलपति प्रो. जीएस बाजपेयी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता सीएपीएफ कर्मियों के लिए, मानवाधिकार मुद्दों के बारे में अपने ज्ञान और समझ को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...