24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यBihar: तीन बच्चों की मां को कुंवारे लड़के से हुआ प्यार, बीच...

Bihar: तीन बच्चों की मां को कुंवारे लड़के से हुआ प्यार, बीच बाजार में प्रेमी ने भर दी मांग

Published on

नवगछिया,

बिहार के नवगछिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां तीन बच्चों की मां की शादी कुंवारे युवक से जबरन कर दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला लखीसराय की रहने वाली हैं और अपने पति को छोड़ चुकी है. उसके तीन बच्चे हैं, जो पिता के साथ रहते हैं.वहीं, युवक गोड्डा (झारखंड) का रहने वाला है, लेकिन उसका ननिहाल लखीसराय में है. पांच साल पहले शिव और सीमा के बीच पहली मुलाकात हुई थी और दोनों का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था.

प्रेमी जोड़े की जबरन कराई शादी
कुछ दिन पहले शिव अपने ननिहाल आया था. इसी दौरान शिव और सीमा झारखंड जाने की योजना बना रहे थे. नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया. झगड़े को देखकर वहां भीड़ जुट गई और पूरी कहानी सामने आ गई.

इसके बाद भीड़ ने दोनों को पकड़कर घाट ठाकुरबाड़ी परिसर ले गए. मंदिर के पुजारी के मना करने पर बीच सड़क पर ही शिव से सीमा की मांग में सिंदूर भरवाया गया. दोनों ने इस शादी पर अपनी सहमति जताई. शिव ने कहा कि अब वह सीमा को नहीं छोड़ेगा और उसे अपने घर ले जाएगा. शादी के बाद महिला को उसके नए पति के साथ घर भेज दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सीमा ने बताया कि शिव का ननिहाल उसके ससुराल के पास है. पांच साल पहले जब शिव वहां आया था, तभी दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. तीन साल पहले सीमा के पति ने उसे शिव से बात करते हुए देख लिया था. इसके बाद उनके परिवार में अक्सर झगड़े होते थे. इस साल अक्टूबर में एक पंचायत भी बुलाई गई थी. पंचायत में सीमा ने खुलकर शिव के साथ रहने की इच्छा जताई थी.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...