24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसंभल मंदिर में 46 साल बाद हुई महाआरती, हनुमान जी और शिवलिंग...

संभल मंदिर में 46 साल बाद हुई महाआरती, हनुमान जी और शिवलिंग का श्रंगार किया, दूर-दराज से पहुंच रहे भक्त

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में बीते 24 नंवबर को जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद संभल प्रशासन ने सख्ती बरती और बिजली चोरी, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अलग-अलग अभियान चलाए। इन्हीं अभियानों के दौरान पुलिस प्रशासन को खबर मिली कि संभल के मोहल्ला खग्गू सराय स्थित भगवान संलेशवर के मंदिर में पिछले 46 सालों से कपाट बंद है। इसे खुलवाने के बाद आज महाआरती का आयोजन किया गया।

बता दें संभल प्रशासन हरकत में आया और बड़े अफसरों के दिशा-निर्देशों पर मंदिर पर लगे ताले को खुलवाया गया। इसके बाद मंदिर में स्थापित भगवान शिव, हनुमान और नंदी महाराज की मूर्तियों की साफ-सफाई कराई। मंदिर के आसपास अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-पाठ शुरू हो गई। देखते ही देखते यह संभल का मंदिर देश दुनिया में चर्चित हो गया है।

शिवलिंग का श्रंगार हुआ
संभल के इस मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा है। मंगलवार सुबह से ही पूजा अर्चना और हनुमान जी की मूर्ति पर चोला चढ़ाया गया। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का श्रंगार किया गया। सुबह की आरती संपन्न हुई और भक्तों ने शिव और हनुमान जी की जय जयकार की।

46 साल बाद मंदिर में हुई महाआरती
मंगलवार शाम 46 सालों बाद इस मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान भक्तों में भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी में अटूट विश्वास नजर आया। चामुंडा मंदिर के महंत ने महाआरती का भव्य आयोजन विधिवत रूप से कराया। श्री चामुंडा सिद्धपीठ मंदिर के महंत मुरली महाराज ने बताया कि 46 वर्षों के बाद महाआरती का आयोजन किया गया है। पहले यहां पर हिंदू रहा करते थे। किसी कारण वो यहां से पलायन कर गए। अब हमारी सरकार और प्रशासन द्वारा इस मंदिर पुनर्निर्माण कराया गया। इसी के चलते महाआरती की गई अब भक्तों को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...