24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसाइबर ठगी करने वालों को अलवर पुलिस ने दी चेतावनी, बुलडोजर से...

साइबर ठगी करने वालों को अलवर पुलिस ने दी चेतावनी, बुलडोजर से गिराए जाएंगे मकान

Published on

अलवर ,

राजस्थान के अलवर, भरतपुर और मेवात क्षेत्र साइबर ठगी के मामलों में बदनाम हो चुके हैं. इसे रोकने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एंटीवायरस अभियान की शुरुआत की है. रामगढ़ क्षेत्र के नांगल टप्पा गांव में सोमवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल हुए.

अलवर एडिशनल एसपी तेजसिंह और डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर ठगी में लिप्त लोगों को चिह्नित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नए कानून के तहत अब अपराधियों को कोर्ट से आसानी से जमानत नहीं मिलेगी और ठगी की संपत्ति सीज कर ली जाएगी.

साइबर अपराध पर सख्त हुई पुलिस
पुलिस ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ठगी के गोरखधंधे में शामिल हैं, वो आज से ही संभल जाएं. वरना पुलिस उन्हें घर से गिरफ्तार करेगी. ठगी के पैसों से बने मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया जाएगा.

एडिशनल एसपी ने कहा कि इस बैठक का मकसद अपराधियों को एक आखिरी मौका देना है. भीड़ में शामिल साइबर ठग सोच लें कि आज बच सकते हैं, लेकिन दो दिन बाद पुलिस की गिरफ्त से कोई नहीं बचेगा. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की कि वो साइबर अपराधियों की पहचान करें और समाज को इस अपराध से मुक्त करने में सहयोग दें.

गांव में पंचायत लगाकर अपराधियों को दी हिदायत
बता दें, अलवर जिले की रामगढ़ थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी लोगों को डरा-धमकाकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किए हैं. जिसमें अश्लील वीडियो व फोटो मिली है. इन्हीं अश्लील वीडियो की मदद से आरोपी आम लोगों को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाते थे और डरा-धमकाकर ठगी करते थे.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...