24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान : बंदूक लेकर अस्पताल पहुंचा नर्सिंग स्टाफ, कमरा बंद कर डॉक्टर...

राजस्थान : बंदूक लेकर अस्पताल पहुंचा नर्सिंग स्टाफ, कमरा बंद कर डॉक्टर को धमकाया

Published on

जयपुर,

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर को अपने नर्सिंग स्टाफ को नोटिस देना महंगा पड़ गया. नोटिस मिलने से गुस्साया कर्मचारी बंदूक लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गया. इतना ही नहीं उसने कमरा बंद कर डॉक्टर को धमकी भी दी. बांसवाड़ा के एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि पालोदा के सरकारी अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हिमांशु नंदा ने लोहारिया थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रिपोर्ट के मुताबिक नर्सिंग कर्मचारी गुलाब कटारा और अभिषेक ड्यूटी के दौरान नदारद रहे थे. इसलिए उन्होंने लापरवाही का नोटिस जारी कर दोनों से जवाब मांगा. इस बात से दोनों नाराज हो गए.

कमरा बंद कर डॉक्टर को दी धमकी
डॉ. हिमांशु नंदा ने बताया कि 12 दिसंबर को वह ड्यूटी पर अस्पताल में थे. इसी दौरान नर्सिंग कर्मचारी गुलाब कटारा और अभिषेक ने धर्मशाला में कमरा आवेदन करने की एप्लीकेशन दी. इसे स्वीकार कर लिया गया. इसके बाद वे डॉक्टर को कमरा दिखाने के लिए ले गए और वहां पर कमरा बंद उन्हें जबरदस्त तरीके से धमकाया. जान से मारने की धमकी भी दी. जब बाकी कर्मचारियों ने देखा कि कमरा बंद है तो उन्होंने जबरदस्ती कमरा खुलवाया. इस बात की शिकायत डॉक्टर ने कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना
डॉक्टर के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत करने के बाद 13 दिसंबर को दोपहर के समय नर्सिंग कर्मचारी गुलाब कटारा बंदूक लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंच गया और डॉक्टर हिमांशु को ढूंढने लगा. उस समय डॉ. हिमांशु बांसवाड़ा गए हुए थे. लेकिन, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी हर्षवर्धन का कहना है कि आपसी विवाद के बाद बंदूक लेकर अस्पताल में जाना खतरनाक मामला है. मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं. दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं.

‘जांच के बाद करेंगे विभागीय कार्रवाई’
इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल ने बताया है कि एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें वग भी सदस्य हैं. मामला बड़ा गंभीर है. जल्द ही जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...