24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यगोवा CM की पत्नी ने संजय सिंह पर ठोका 100 करोड़ के...

गोवा CM की पत्नी ने संजय सिंह पर ठोका 100 करोड़ के मानहानि का केस, जानें पूरा मामला

Published on

गोवा,

गोवा की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी द्वारा दायर 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने संजय सिंह से 10 जनवरी 2025 तक जवाब मांगा है. दरअसल, गोवा में पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे ‘कैश फॉर जॉब’ मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी पर आरोप लगाए थे. ये आरोप दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए थे.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संजय सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि ‘कैश फॉर जॉब’ मामले से उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी थी. भाजपा प्रवक्ता गिरिराज पई वर्णेकर ने बताया कि प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत की ओर से नॉर्थ गोवा के बिचोलिम डिवीजन कोर्ट में संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. कोर्ट की ओर से संजय सिंह को नोटिस भेजा गया है.

सुलक्षणा सावंत ने अपनी शिकायत में, अपने वकीलों के माध्यम से अदालत से अनुरोध किया कि संजय सिंह को एक माफीनामा प्रकाशित करने का निर्देश दिया जाए जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि उक्त अपमानजनक वीडियो/लेख और साक्षात्कार झूठे हैं, तथ्यों पर आधारित नहीं हैं, और वह बिना शर्त माफी मांगें. शिकायतकर्ता ने अदालत से यह भी आग्रह किया कि वह संजय सिंह को सोशल मीडिया या व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उन्हें बदनाम करने वाले सभी बयान और पोस्ट हटाने का निर्देश दे.

कई उम्मीदवारों ने गोवा में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उन्हें ऐसे कई लोगों को लाखों का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया, जिन्होंने उनसे गोवा सरकार में नौकरियां दिलाने का वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि राज्य पुलिस कथित कैश-फॉर-जॉब स्कैम की पारदर्शी जांच कर रही है.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...