6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedक्यों नहीं हो रही सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी? विपक्ष के सवाल पर सरकार...

क्यों नहीं हो रही सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी? विपक्ष के सवाल पर सरकार ने सुनाई खरी-खरी

Published on

घरेलू टेलिकॉम कंपनी जियो और एयरटेल केंद्र सरकार से सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को नीलाम करने की मांग कर रही थी, जिसे सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि कांग्रेस ने इसे राजनीतिक गलियारों में घसीटना शुरू कर दिया है। ऐसे में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के नीलामी ने किये जाने की टेक्निकल वजह बता दी है। मंत्री ने कहा कि टेक्निकल और ऑपरेशन वजह से सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं की जा सकती है।

कैसे काम करती है नेटवर्क टेक्नोलॉजी
मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में जवाब दिया है कि टेरेस्ट्रियल नेटवर्क और नॉन टेरेस्ट्रिलय नेटवर्क के बेसिक अलग हैं। उन्होंने कहा कि टेरिस्ट्रियल नेटवर्क के स्पेक्ट्रम लोअर फ्रिक्वेंसी पर काम करते हैं। ऐसे में इसे किसी एक इकाई को शेयर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इंजीनियरिंग और साइंस का हवाला देते हुए कहा कि स्पेक्ट्रम का नीलामी की जा सकती है, क्योंकि कोई इस फ्रिक्वेंसी का इस्तेमाल कोई दूसरा नहीं कर सकता है, जबकि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं की जा सकती है।

कैसे काम करता है सैटेलाइट नेटवर्क
सैटेलाइट स्पेक्ट्रम मीडियम अर्थ आर्बिट और लो अर्थ आर्बिट पर काम करते हैं।सिंधिया ने कहा कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम हाई एल्टीट्यूड और फ्रिक्वेंसी पर काम करते हैं। ऐसे में इसे किसी के साथ आसानी से साझा किया जा सकता है। ऐसे में इस स्पेक्ट्रम को किसी एक पर्सन या इकाई को नहीं दिया जा सकता है।

सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पर मंत्री ने लिया कानून का हवाला
मंत्री ने नए टेलिकम्यूनिकेसन एक्ट 2023 की अनुसूची 1 का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा नियम पहले से मौजूद है कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी संभव नहीं है, क्योंकि केयू बैंड (लगभग 14 गीगाहर्ट्ज) और केए-बैंड (27.1 से 31 गीगाहर्ट्ज) में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को शेयर किया जा सकता है। ऐसे में इसकी नीलामी सही नहीं है।

सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी के नुकसान
मंत्री की मानें, तो अगर सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जाता है कि तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। इससे सरकारी को रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है। साथ ही टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि कोई भी देश सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं करती है। यह एक ग्लोबल स्टैंडर्ड है।

कांग्रेस को लिया निशाने पर
उन्होंने कांग्रेस के यूपीए दौर को याद दिलाते हुये कहा कि स्पेक्ट्रम का पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर आवंटन हुआ था, जो कि वित्तीय नुकसान और घोटाले की वजह बना था।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...