24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यपंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान,...

पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, रोकी गईं कई ट्रेनें

Published on

चंडीगढ़

किसान आंदोलन के दो गैर राजनीतिक संगठन केएमएम और एसकेएम बुधवार को 12 बजे रेलवे ट्रैक पर उतर आए। आने-जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया। सैकड़ों किसानों के रेल की पटरी पर बैठने से उस रूट की सभी ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। पंजाब के कई इलाकों में ट्रेन संचानल बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान संगठनों ने पहले ही 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे का रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया था।

प्रदर्शनकारी किसानों ने तीन बार दिल्ली में घुसने की कोशिश की थी जो नाकाम रही। किसान एमएसपी पर लीगल गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वे 12 से 3 बजे तक ऐसे ही रेलवे ट्रैक पर बैठे रहेंगे। विरोध प्रदर्शन अमृतसर सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया।

ये ट्रेनें प्रभावित, कुछ का बदला रूट
रेल रोको आंदोलन से दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-जालंधर और दिल्ली-फिरोजपुर जैसी महत्वपूर्ण रेलवे लाइनों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय रेलवे ने हालात देखते हुए कुछ ट्रेनों का रूट बदला है।

बढ़ रहा किसान आंदोलन
सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह खनौरी बॉर्डर पहुंचे और उनके साथ कई पंजाबी गायक और कई महान हस्तियां पहुंची। सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंगलवार को जन आंदोलन में लाखों किसान, मजदूर, युवा शामिल। हमें उम्मीद है कि यह मोर्चा जीत की ओर बढ़ेगा। ये रेल रोको आंदोलन बाकी सभी रेल रोको आंदोलनों से बड़ा होगा।

पंजाब के हर फाटक पर ट्रैक जाम
किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन पर बैठे 22 दिन पूरे हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों से बात नहीं की है। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है। पंजाब में जहां भी रेल के फाटक है, वहां किसानों ने चक्का जाम करके ट्रेनों को रोका।

किसान आंदोलनके चलते खनौरी बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हैं। बीते 15 दिसंबर को पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में निदेशक मयंक मिश्रा के साथ अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर उनसे बातचीत की थी। डल्लेवाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हम अनशनकारी नेता को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने आए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि डल्लेवाल बहुत महत्वपूर्ण किसान नेता और वरिष्ठ नागरिक हैं। ऐसे में सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें चिकित्सा सुविधा मिले, क्योंकि खेती-किसानी के मुद्दों के लिए जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। डीजीपी ने यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार के साथ चैनल खोले हैं और प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने को लेकर बातचीत की जा रही है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...