24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकोकाकोला का जिक्र, बताया मॉडल, संसद में फिलिस्तीन वाले बैग को लेकर...

कोकाकोला का जिक्र, बताया मॉडल, संसद में फिलिस्तीन वाले बैग को लेकर अनिल विज का प्रियंका गांधी पर तंज

Published on

अंबाला

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बैग को लेकर इस समय खूब चर्चा हो रही है। वह फिलिस्तीन के समर्थन वाला तो कभी बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंच रही हैं। उनके बैग की चर्चा के बीच अनिल विज ने तंज कसा है। हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रियंका गाधी को मॉडल बताते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है।

अनिल विज ने कहा, ‘कोई नई बात नहीं अकसर जो मॉडलिंग करते हैं, उन्हें इसी प्रकार का काम करते हैं। कभी किसी के हाथ में कोका कोला पकड़ा दिया जाता है तो किसी के हाथ में पर्स पकड़ा दिया जाता है, तो कभी किसी के हाथ में कुछ पकड़ा दिया जाता है। वही काम प्रियंका गांधी कर रही हैं।’

‘फोटोशूट के लिए घूमते हैं राहुल-प्रियंका’
इससे पहले अनिल विज ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संभल दौरे पर तंज कसा था। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा था, ‘राहुल गांधी तो ऐसे स्थानों पर फोटोशूट के लिए जाते रहते हैं। इन भाई-बहन (राहुल और प्रियंका गांधी) का मकसद है कि ये हाथ में पेट्रोल की केन लेकर घूमते हैं, कि देश में कहीं भी जगह मिले, तो आग लगा दें…’

एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक पर हरियाणा मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘यह सरकार का बहुत बेहतरीन निर्णय है, बार-बार के चुनाव से देश का समय खराब होता है और पैसा बहुत लगता है…पीएम मोदी देश को तेजी गति से विकसित भारत की ओर ले जाना चाहते हैं और जो अवरोधक बन रहे वह उसे खत्म कर रहे हैं।’

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...