21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : स्‍कूल में हो गई थी लड़ाई, दोस्‍त की मां...

उत्तर प्रदेश : स्‍कूल में हो गई थी लड़ाई, दोस्‍त की मां ने नाबालिग को डांटा तो चाकू से गोदकर ले ली जान

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्कूल में 7वीं और 8वीं क्लास के दो नाबालिग छात्रों का विवाद हो गया। मारपीट की वजह पूछने से नाराज कक्षा 8 के छात्र ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नाबालिग मौके से फरार हो गया। मृतका की सास के शिकायती पत्र पर थाना-पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रामदीन का पुरवा गांव की रहने वाली रानी देवी (35) के पति राजेश निषाद गुजरात प्रांत के सूरत में रहकर काम करते हैं। महिला परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बताया जा रहा है कि उसका बेटा गांव में ही प्राइमरी स्कूल की कक्षा 7 में पढ़ता है।

उसी स्कूल में गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर भी 8वीं का छात्र है। दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर स्कूल में मारपीट हो गई। छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर पहुंचे कक्षा 7 के किशोर ने घर में अपनी मां से स्कूल में हुए विवाद की जानकारी दी।

चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे कक्षा 8 में पढ़ने वाला छात्र चाट का का ठेला लेकर बाजार जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दूसरे छात्र के घर के सामने से गुजर रहा था। तभी रानी देवी ने उसे रोककर बेटे को मारने की वजह पूछते हुए डांट-फटकार लगाई। इससे नाराज लड़के ने ठेले में रखे चाकू से महिला के गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इसके बाद ठेला छोड़कर मौके से भाग निकला। इस हादसे में मौके पर ही महिला की सांसें थम गईं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि डांट-फटकार से नाराज छात्र ने चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या की है। मृतका की सास की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद मौके से भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...