6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedइस देश में हर आदमी सालभर में पी जाता है 216 लीटर...

इस देश में हर आदमी सालभर में पी जाता है 216 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक, लिस्ट में सबसे नीचे है भारत

Published on

नई दिल्ली

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक किस देश के लोग पीते हैं? इसका जवाब है अमेरिका। कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक पीने के मामले में दूर-दूर तक कोई अमेरिका के आसपास नहीं है। इस देश में हरेक व्यक्ति सालभर में 216 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक गटक जाता है। अगर दिन के हिसाब से देखा जाए तो हर व्यक्ति रोजाना आधा लीटर से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीता है। इस लिस्ट में भारत सबसे नीचे हैं। कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स एक लोकप्रिय नॉन-अल्कोहल बेवरेज है। पेप्सी और कोका-कोला जैसी बड़ी कंपनियां अमेरिका की ही हैं।

इस लिस्ट में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना है। कई साल से आर्थिक बदहाली से गुजर रहे इस देश में हर व्यक्ति सालाना 155 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक पी जाता है। चिली में यह आंकड़ा 141 लीटर, मेक्सिको में 137 लीटर, आयरलैंड में 126 लीटर, कनाडा में 119.8 लीटर, नॉर्वे में 119.8 लीटर, उरुग्वे में 113 लीटर, बेल्जियम में 102.9 लीटर और ऑस्ट्रेलिया में 100.1 लीटर है। ब्रिटेन में हर आदमी सालभर में 96.5 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक पी जाता है जबकि सऊदी अरब में यह आंकड़ा 89 लीटर है।

भारत का हाल
न्यूजीलैंड में हर आदमी सालभर में 84.2 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक पीता है। इसी तरह स्विट्जरलैंड में यह आंकड़ा 81.4 लीटर, डेनमार्क में 80 लीटर, ऑस्ट्रिया में 78.8 लीटर, जर्मनी 72 लीटर, रूस में 66.4 लीटर, ब्राजील में 59.5 लीटर, फिनलैंड में 52 लीटर, इटली में 50.2 लीटर, स्पेन में 39.2 लीटर, फ्रांस में 37.2 लीटर, इंडोनेशिया में 23 लीटर और जापान में 21.6 लीटर है। भारत में हर व्यक्ति सालाना केवल 4.2 लीटर कार्बेनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक पीता है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...