भेल भोपाल।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा की ओर से 60 वें स्थमपना वर्ष पर 22 दिसम्बर 2024 को अखिल भारतीय युवक- युवती परिचय सम्मेलन 2024 का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से समारोह की शुरुआत होगी। अवधपुरी स्थित वासुदेव मैरिज गार्डन में परिचय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश एवं अन्य राज्यों से लगभग 5000 लोगों के आने की सम्भावना है। इस अवसर पर ‘’जीवन साथी 2024’’ स्मारिका का विमोचन किया जायेगा। साथ ही समारोह में शामिल होने वाले युवक-युवती मंच से अपना परिचय देंगे।
समारोह का नेतृत्व साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त जी क्षीरसागर करेंगे। वहीं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी अन्य राज्यों से शामिल होंगे। वहीं मुख्यसमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री विश्वास सांरग, श्रीमती कृष्णा गौर, मंत्री नारायण सिंह पवार, मत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, महापौर मालती राय सहित साहू समाज के 07 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।
21 दिसंबर को होगा सम्मान समारोह
इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभांरम्भ 21 दिसंबर को सम्मान समारोह से होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में संगठन के सहयोगी सदस्यों को शॉल श्रीफल एवं मोमेंटो एवं सम्मानित पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस दो दिवसीय समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार सांस्कृसतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देगें।
चिकित्सा समिति का किया गठन
राष्ट्रीय स्तर पर होने जा रहे इस आयोजन में स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है. चिकित्सा समिति का गठन कर एक पूरी टीम बनाई है जो आपात स्थिति से निपटने लिए तत्पर रहेगी।
