19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में तबाही... 5 दिन में 2900 अंक टूटा सेंसेक्‍स, इन...

शेयर बाजार में तबाही… 5 दिन में 2900 अंक टूटा सेंसेक्‍स, इन 10 शेयरों में बड़ी गिरावट!

Published on

नई दिल्‍ली ,

शेयर बाजार में भारी गिरावट का मंजर जारी है. वहीं अब अमेरिका के रेट कटौती के ऐलान के बाद तो यह गिरावट और तेज हो गई है. आज सेंसेक्‍स 964 अंक से टूटकर 79218 पर क्‍लोज हुआ, जबकि Nifty 247 अंक गिरकर 23951 पर बंद हुआ. वहीं बैंक निफ्टी 563 अंक टूटकर 51575 पर बंद हुआ. पिछले पांच दिनों में Sensex 2915 अंक या 3.55 फीसदी गिर चुका है. वहीं निफ्टी 816 अंक या 3.3 फीसदी तक गिर चुका है.

IT, बैंकिंग, मेटल शेयरों में बिकवाली रही जबकि रियल्टी, PSE, FMCG शेयरों पर भारी दबाव रहा. फार्मा शेयरों में खरीदारी और यह इंडेक्स 1.5% सेज्यादा चढ़कर बंद हुआ. वहीं बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 3 शेयर सनफार्मा, हिंदुस्‍तान यूनिलिवर और पावरग्रिड के शेयर उछाल पर रहे. वहीं बाकी के 27 शेयरों में गिरावट देखी गई. सबसे ज्‍यादा गिरावट बजाज फिनसर्व के शेयर 2.50 फीसदी टूट गए.

ये 10 शेयर सबसे ज्‍यादा टूटे
निफ्टी के 36 शेयर तेजी पर रहे, बाकी के 14 शेयरों में गिरावट हावी रही. आज सबसे ज्‍यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें तो ABB India के शेयर 4 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 3.57 फीसदी, एलटीआई मा‍इंड ट्री के शेयर 6 फीसदी, कमिंस इंडिया के शेयर 4 फीसदी, डिलीवरी के शेयर 4 फीसदी, त्रिवेणी टरबाइन के शेयर 5.46 फीसदी गिरे और एगिस लॉजिस्टिक के शेयर 3.54 फीसदी तक गिरे.

इन हैवीवेट शेयरों में भी गिरावट
बजाज फिनसर्व लिमिटेड के शेयर एक सप्‍ताह में 5 फीसदी से ज्‍यादा टूट चुके हैं. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर (RIL Share) एक सप्‍ताह में 3 फीसदी, HDFC Bank के शेयर 3.16%, टीसीएस के शेयर 3.51% और एशियन पेंट्स के शेयर 3.76% एक सप्‍ताह के दौरान गिर चुके हैं.

आज क्‍यों आई गिरावट?
शेयर बाजार में आज गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल बैंक की ओर से रेट में कटौती रही. अमेरिकी केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि अभी रेट में कटौती एक से दो बार और हो सकती है, क्‍योंकि अभी महंगाई स्थिर नहीं है. महंगाई को कंट्रोल करने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक रेट में फिर कटौती कर सकता है. वहीं रुपया आज 12 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 85 रुपये पर पहुंच गया है.

निवेशकों को इतना हुआ नुकसान
शेयर बाजार में गिरावट के बीच बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में बड़ी कमी आई. यह 3 लाख रुपये से ज्‍यादा घटकर 449 लाख करोड़ रुपये के करीब आ गया, जबकि एक दिन पहले यह 452 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा था.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...