24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराष्ट्रीयसारंगी को आए टांके, मुकेश राजपूत का BP हाई... RML ने दिया...

सारंगी को आए टांके, मुकेश राजपूत का BP हाई… RML ने दिया BJP सांसदों का हेल्थ अपडेट

Published on

नई दिल्ली,

संसद में कथित हाथापाई को लेकर दो बीजेपी सांसदों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद चिकित्सा अधीक्षक अजय शुक्ला ने कहा कि दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. शुक्ला ने यह भी कहा कि वे दोनों (प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत) को स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.

आरएमएल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, “टेस्ट किए जाएंगे. लक्षणात्मक उपचार शुरू हो गया है. चूंकि दोनों के सिर में चोट लगी थी, इसलिए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. प्रताप सारंगी को भारी ब्लीडिंग हो रही थी और उनके माथे में गहरा घाव है. इसलिए, उन्हें टांके लगाने पड़े. उनका अन्य जाच की जा रही हैं. दोनों को हेड इंजरी हुई थी. मुकेश राजपूत बेहोश हो गए थे. अभी, वे होश में हैं, लेकिन उन्हें चक्कर आ रहे हैं और बेचैनी हो रही है. उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया था.”

‘मुकेश राजपूत जी का ब्लड प्रेशर अभी भी हाई’
उन्होंने यह भी कहा कि यह मरीज और उनकी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा कि उन्हें कितने समय तक अस्पताल में रहना होगा. मुकेश राजपूत जी का ब्लड प्रेशर अभी भी हाई है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. सारंगी जी एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, और जब धक्का-मुक्की होती है तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक हो सकता है. सारंगी जी हृदय रोगी हैं. हम स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं.”

क्या है पूरा मामला
बता दें कि संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से समानांतर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धक्का लगने के बाद उन्हें चोट लगी है. सारंगी ने दावा किया कि वह सीढ़ियों पर खड़े थे, तभी एक अन्य सांसद उन पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर चोट लग गई.

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए, जिसके बाद मैं नीचे गिर गया. मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो फिर मेरे ऊपर गिर गए.” भाजपा सांसद को एंबुलेंस में इलाज के लिए ले जाया गया.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...