19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकोरोना के बाद क्या बदला? लग गई ये आदत... रिपोर्ट में खुलासा!

कोरोना के बाद क्या बदला? लग गई ये आदत… रिपोर्ट में खुलासा!

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना महामारी ने लोगों के जीवन पर गहरा असर डाला है. इस मुश्किल दौर के बाद लोगों में भविष्य के लिए बचत करने की आदत तेजी से बढ़ी है. अब लोग अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए बचत करने के साथ ही इमरजेंसी जरूरतों के लिए भी पैसा जोड़ रहे हैं.

इस बदलते ट्रेंड को लेकर बैंक बाजार की ‘मनीमूड’ रिपोर्ट के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिनके मुताबिक 61% लोग विपरीत परिस्थितियों में जरूरी खर्चों के लिए बचत कर रहे हैं जबकि 48% लोग बच्चों की परवरिश के लिए, 47% मुनाफे के लिए, 44% लाइफस्टाइल सुधारने के लिए, 42% घूमने पर और 27% लोग कौशल विकास के लिए पैसे जोड़ रहे हैं.

संकट के लिए बचत बनी प्राथमिकता!
संकट के समय के लिए बचत करना अब लोगों की प्राथमिकता में शुमार हो गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 31% लोग रिटायरमेंट के लिए और 28% लोग लग्जरी प्रॉडक्ट्स पर खर्च के लिए बचत कर रहे हैं. इसके साथ ही, FD-RD की जगह अब म्यूचुअल फंड SIP तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 62% लोग म्यूचुअल फंड SIP में निवेश कर रहे हैं जो 2022 के मुकाबले 5 परसेंटेज प्वाइंट्स ज्यादा है.

FD-RD में 2022 के 54% के मुकाबले 57% लोग निवेश कर रहे हैं. इस बीच एक दिलचस्प बात सामने ये भी आई है कि सीधे शेयर बाजार में और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश घट रहा है. बैंक बाजार के मुताबिक शेयर बाजार में 2022 में 45% लोग निवेश करते थे, जो 2024 में घटकर 40% रह गए हैं. इसी तरह क्रिप्टोकरेंसी में 2022 के 32% से घटकर 2024 में 12%, PF-पोस्टल स्कीम में 45% से घटकर 41% और सोने में निवेश 2022 के 33% से घटकर अब 30% लोगों की पसंद बनकर रह गया है.

कोरोना के बाद बढ़ा लोगों का खर्च
बचत के साथ ही लोगों ने अब खर्च भी बढ़ा दिया है. रिपोर्ट में दिवाली के दौरान खर्चों का ग्राफ बढ़ने का दावा किया गया है. इस साल दिवाली के महीने में 2023 के 1.6 लाख करोड़ के मुकाबले 2 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जिससे औसत खर्च 2023 के 16,734 से बढ़कर 18,878 पर पहुंच गया है.

इस रिपोर्ट में कहा गया है रिटायरमेंट प्लानिंग पर भी लोग खूब फोकस कर रहे हैं और रिपोर्ट बताती है कि 58% लोगों के पास रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त फंड है, जबकि 42% के पास कोई योजना नहीं है. वहीं 6% लोग 25 लाख से ज्यादा का रिटायरमेंट फंड जमा करना चाहते हैं, 19% लोग 25 से 50 लाख की बचत को काफी मानते हैं और 10%लोग 2 से 5 करोड़ रुपये के फंड को सही मानते हैं.

इस रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात ये भी सामने आई है कि लोगों की रिटायरमेंट की उम्र में अब बड़ा बदलाव आ रहा है, जिसके मुताबिक 54% लोगों ने 51 से 60 साल को सही बताया जबकि 21% लोग 41 से 50 साल के बीच में रिटायर होना चाहते हैं. यानी कोरोना काल के बाद लोगों की निवेश, बचत और खर्च से जुड़ी सभी आदतों में काफी बदलाव आए हैं जो आगे चलकर और भी नया ट्रेंड दिखा सकते हैं.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...