29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है- मुरली

अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है- मुरली

Published on

– बीएचईएल हरिद्वार में आरोग्य जीवनसाथी अभियान का शुभारम्भ

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए “आरोग्य जीवनसाथी” अभियान की शुरूआत की गई है। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टी.एस. मुरली एवं बीएचईएल लेडीज क्लब, की संरक्षिका टी. सौम्या ने, इस अभियान का शुभारम्भ किया।

अपने सम्बोधन में टीएस मुरली ने, बीएचईएल चिकित्सा विभाग द्वारा की गई इस पहल की सराहना की और इसे आज के समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि अपने जीवनसाथी विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर हम, नारी सशक्तिकरण के प्रयासों को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

श्रीमती सौम्या ने कहा कि आयु बढ़ने के साथदृसाथ बीमारियों की संभावना भी बढ़ती जाती है और इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण इस दिशा में बेहद लाभदायक हैं। प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप ने कहा कि महिलाएं हर घर की रीढ़ होती है और एक स्वस्थ परिवार की कल्पना तभी की जा सकती है, जब उस परिवार की महिला स्वस्थ हो।

कार्यक्रम की सफलता में अपर महाप्रबंधक (दंत रोग) डा.आलोक कुमार शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारी (रिफ्रेक्शनिस्ट) अवनीश कुमार भारद्वाज ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, पैरा-मेडिकल स्टॉफ के सदस्य तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...