19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedगरीबों की ट्रेन Vs अमीरों की ट्रेन: शख्स ने वीडियो शेयर कर...

गरीबों की ट्रेन Vs अमीरों की ट्रेन: शख्स ने वीडियो शेयर कर बताया अपना दर्द, लोग बोले- अमीर बनो ना फिर!

Published on

वंदे भारत एक्सप्रेस जब स्टेशनों से होकर गुजरती है। तो छोटे रुट्स की ट्रेनों को थोड़े समय के लिए किसी स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। ऐसा अक्सर हर लंबे रूट वाली ट्रेनों के लिए किया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि कैसे वंदे भारत ट्रेन के जाने के लिए आम ट्रेन को रोका गया है।

इस दौरान उसने वीडियो बनाते हुए एक ऐसी बात बोली, जिस पर अब इंटरनेट यूजर्स कमेंट सेक्शन में आकर उसकी जमकर मौज ले रहे हैं। जहां एक तरफ लोग उसे अमीर बनने की सलाह देते नजर आ रहे है। वही दूसरी ओर लोग वंदे भारत को पास देने के लिए ट्रेन के रोकने को रेलवे की एक आम प्रक्रिया बता रहे हैं।

वंदे भारत को पास…
शख्स ने एक लोकल स्टेशन पर जनरल ट्रेन के रोके जाने पर बताया कि कैसे अमीरों की ट्रेन को पास देने के लिए गरीबों की ट्रेन को रोका गया है। वीडियो में शख्स दिखाता है कि एक तरफ प्लेटफॉर्म पर जनरल ट्रेन खड़ी है और दूसरे प्लेटफॉर्म पर तेजी से सरसराते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस आ रही है। जो महज मिनटों में आकर प्लेटफार्म से गुजर जाती है।

जब वंदे भारत रेलवे स्टेशन से पास हो रही होती है। तो वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि भाई, सरकार फील करवा ही देती है कि हम लोग गरीब आदमी है। अब उसके इस स्टेटमेंट को लेकर इंटरनेट यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोग इस बात के लिए शख्स की मौज लेते ही दिखाई दे रहे हैं।

तो कमाओ न भैय्या…
यूजर्स वंदे भारत पर बनाई इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में आकर एक से एक बढ़कर एक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- टैक्स वाले जा रहे हैं। दूसरे ने कहा कि अमीर-गरीब सब अपनी मेहनत से बनते है। तीसरे ने लिखा कि मेहनत करो ये कुछ नहीं है भाई। चौथे ने कहा कि तो कमाओ न भैय्या। ​​इस Reel को खबर लिखे जाने तक 45 लाख से अधिक व्यूज और 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट के कमेंट सेक्शन में 4400 से ज्यादा प्रतिक्रिया आई है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...