6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedआखिर क्‍या डर है? आज फिर तबाही... 1200 अंक गिरा सेंसेक्‍स, बिखर...

आखिर क्‍या डर है? आज फिर तबाही… 1200 अंक गिरा सेंसेक्‍स, बिखर गए ये 10 बड़े स्‍टॉक!

Published on

नई दिल्‍ली ,

शेयर बाजार में आज भी फिर तबाही का मंजर रहा. निवेशकों के पोर्टफोलियो सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी रेड जोन में रहे. निवेशकों ने पिछले दो दिनों में तगड़ा नुकसान झेला है. शुक्रवार को सेंसेक्‍स (Sensex) 1200 अंक टूट गया, जबकि Nifty में 364 अंक की गिरावट आई. इतनी बड़ी गिरावट गिरावट बाजार के अंतिम समय में आई है. वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो यह 816 अंक टूट गया. निफ्टी नेक्‍स्‍ट फिफ्टी में करीब 2000 अंकों की गिरावट आई है.

सेंसेक्‍स आज 1176 अंक टूटकर 78041 पर क्‍लोज हुआ, जबकि निफ्टी 364 अंक गिरकर 23,587 पर क्‍लोज हुआ. बीएसई टॉप 30 शेयरों में से JSW Steel,नेस्‍ले और ICICI Bank के शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर लाल निशान पर क्‍लोज हुए. सबसे ज्‍यादा गिरावट टेक महिंद्रा के शेयरों में 3.92 फीसदी की हुई. इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और SBI के शेयरों में 3 फीसदी तक की गिरावट आई.

इन सेक्‍टर्स में रही बड़ी गिरावट
Nifty के टॉप 50 शेयरों की बात करें तो कुल 45 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 5 शेयर तेजी पर रहे. इन शेयरों में भी करीब 4 फीसदी तक की गिरावट आई है. नुकसान वाले सेक्‍टरों में IT, टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, PSU और प्राइवेट बैंक सेक्‍टर और मीडिया सेक्‍टर में 3 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली.

आज क्‍यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
शेयर बाजार में आज लास्‍ट टाइम पर हैवी गिरावट आई है. ऐसे में ये सबसे मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ, जो इतनी बड़ी गिरावट आइ गई. दरअसल, फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से रेट कट के ऐलान के बाद मार्केट में भारी गिरावट आई थी. खासकर आईटी शेयर अधिक दबाव में थे. ऐसे में विदेशी निवेशकों द्वारा पैसे निकालने की प्रकिया और तेज हो गई है और भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Crash) में भारी बिकवाली देखी जा रही है.

ये शेयर 10% तक टूट गए

  • सीमेंस के शेयर आज 10 फीसदी गिरकर 6869 रुपये पर बंद हुए.
  • LTIMindtree के शेयर 6.37 फीसदी गिरकर 5,824 रुपये पर क्‍लोज हुए.
  • ABB India के शेयर आज 6 फीसदी गिरकर 6,921 रुपये पर क्‍लोज हुए.
  • टोरेंट पावर के शेयर 9.36 फीसदी, मझगांव डॉक के शेयर 6.25 फीसदी, सुंदरम फाइनेंस के शेयर 5.73 फीसदी गिरे
  • आरबीएल बैंक के शेयर 7 फीसदी गिरकर 152 रुपये पर क्‍लोज हुए, एंजल वन के शेयर 5.37 फीसदी गिरकर 2,881 रुपये पर क्‍लोज हुए.
  • अतुल के शेयर 5 फीसदी और स्‍ट्रेलिंग के शेयर 5 फीसदी गिरकर बंद हुए.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...