11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर सचेत रहें...', बांग्लादेश सरकार के सलाहकार को...

‘अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर सचेत रहें…’, बांग्लादेश सरकार के सलाहकार को भारत का कड़ा संदेश

Published on

नई दिल्ली ,

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सलाहकार महफूज आलम की एक विवादित पोस्ट पर हंगामा मचा हुआ है. हालांकि महफूज आलम की इस फेसबुक पोस्ट को अब हटा दिया गया है. बांग्लादेशी नेता की विवादित पोस्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर बांग्लादेश के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम समझते हैं कि जिस पोस्ट का जिक्र किया जा रहा है, उसे कथित तौर पर हटा दिया गया है, लेकिन हम सभी संबंधित पक्षों को याद दिलाना चाहेंगे कि वे अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों के प्रति सचेत रहें, जबकि भारत ने बार-बार बांग्लादेश के लोगों और अंतरिम सरकार के साथ संबंधों को बढ़ावा देने में रुचि दिखाई है, लेकिन ऐसी टिप्पणियां सार्वजनिक अभिव्यक्ति में जिम्मेदारी की आवश्यकता पर जोर देती हैं.

क्या था महफूज आलम का विवादित पोस्ट?
महफूज आलम ने विवादित पोस्ट में कहा था कि भारत को उस विद्रोह को मान्यता देनी चाहिए, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देने पर मजबूर किया था.

विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
वहीं, विदेश मंत्रालय ने इस बात का भी खुलासा किया कि साल 2024 में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2200 मामले सामने आए हैं, वो भी बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद. विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंताओं को व्यक्त किया है. भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी.

बांग्लादेश में बढ़े हिंदुओं पर हमले
MEA के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की 47 घटनाएं हुई थीं, जबकि 2023 में 302 और 2024 में (8 दिसंबर, 2024 तक) बढ़कर 2200 हो गईं.

‘सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया’
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अल्पसंख्यक और मानवाधिकार संगठनों के आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने अपने जवाब में यह भी कहा कि सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंताओं को व्यक्त किया है. 9 दिसंबर, 2024 को विदेश सचिव की बांग्लादेश यात्रा के दौरान भी यही बात दोहराई गई थी.

Latest articles

व्हाट्सऐप पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा नया डिजिटल मॉडल

भोपाल मप्र सरकार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने...

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...