11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeजनसम्पर्कव्हाट्सऐप पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा नया...

व्हाट्सऐप पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा नया डिजिटल मॉडल

Published on

भोपाल

मप्र सरकार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परिजनों को अस्पतालों में लंबी लाइनों में खड़े होने या बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत जन्म प्रमाण पत्र केवल सात दिनों के भीतर व्हाट्सऐप के माध्यम से घर बैठे उपलब्ध हो सकेगा।

वर्तमान में यह सुविधा फिलहाल भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित की जा रही है, जहां इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सकारात्मक परिणामों को देखते हुए सरकार ने इसे पूरे मध्यप्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी। इससे परिजनों को अस्पताल जाकर बार-बार फॉलो-अप करने या लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से राहत मिलेगी। जन्म के सात दिनों के भीतर ही प्रमाण पत्र व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस नई पहल से विशेष रूप से नवजात शिशुओं के माता-पिता को काफी सुविधा मिलेगी। अभी तक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार अस्पताल जाना पड़ता था और प्रक्रिया में काफी समय लगता था, लेकिन नया डिजिटल मॉडल इस परेशानी को काफी हद तक समाप्त कर देगा। सरकार के अनुसार यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नया मॉडल लागू होने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाया जाएगा।

Read Also :- विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this