8 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedसोना और लुढ़का, चांदी 1850 रुपये नीचे आई, अब कितने हो गए...

सोना और लुढ़का, चांदी 1850 रुपये नीचे आई, अब कितने हो गए दाम?

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन घटी। शुक्रवार को सोना 170 रुपये सस्ता होकर 78,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस गिरावट का कारण आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली रही। गुरुवार को सोने का भाव 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत भी 1,850 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 88,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कम मांग के चलते चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखी गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। यह पीली धातु 170 रुपये गिरकर 78,130 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार को 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 1,850 रुपये लुढ़क गई। यह सफेद धातु 88,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले सत्र में चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 170 रुपये गिरकर 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसका पिछला बंद भाव 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग को बताया।

क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट?
एलकेपी सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्‍ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘कॉमेक्स में 2,600 डॉलर के स्तर पर सोने में मामूली खरीदारी देखी गई। इसके साथ ही घरेलू एमसीएक्स बाजार में 75,500 रुपये के स्तर ने अस्थायी समर्थन के रूप में काम किया। इंटरेस्‍ट रेट साइकिल के आसपास अनिश्चितताओं के कारण रफ्तार अस्थिर बनी हुई है।’

उन्होंने कहा, ‘वैसे तो फेडरल रिजर्व ने दरें कम रखने का फैसला किया है, लेकिन इसके अनुमानों ने आगे चलकर ब्याज दरों में कम कटौती का संकेत दिया है। इसने पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों पर दबाव बनाए रखा है।’वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 13.10 डॉलर बढ़कर 2,621.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘बाजार के प्रतिभागी आगामी मुख्य व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक आंकड़ों पर नजर रखेंगे। अगर वास्तविक आंकड़े अनुमान से अधिक आए तो कीमती धातुओं के शेयरों में अधिक बिकवाली देखी जाएगी।’ विदेशी बाजार में चांदी की कीमत 0.41 फीसदी गिरकर 29.29 प्रति औंस रह गई।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...