11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीय2005 के तय सिद्धांतों से भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने पर सहमति.. ?...

2005 के तय सिद्धांतों से भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने पर सहमति.. ? MEA ने बताया कैसा रहा NSA डोभाल का बीजिंग दौरा

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन ने सीमा विवाद के समाधान को लेकर फिर से अपनी प्रतिबद्धता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश 2005 में तय किए गए सिद्धांतों के आधार पर एक उचित, व्यावहारिक और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य ढांचा तलाशने पर सहमत हुए हैं। यह बैठक बुधवार को बीजिंग में दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों (SR) के बीच हुई थी। भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी ने इस बैठक में शामिल हुए।

सीमा विवाद सुलझाने पर जताई गई प्रतिबद्धता
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है। दोनों देशों के बीच 2020 में बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया था। इस बैठक का उद्देश्य सीमा पर शांति बनाए रखना और विवाद के समाधान को लेकर एक रास्ता निकालना था। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर शांतिपूर्ण माहौल दोनों देशों के रिश्तों के विकास के लिए जरूरी है। MEA के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देश 2005 में तय किए गए सिद्धांतों के आधार पर बातचीत जारी रखेंगे।

क्या बोले MEA प्रवक्ता
रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह केवल MEA की ओर से जारी प्रेस रिलीज के बारे में बात कर सकते हैं। दरअसल सवाल में पूछा गया था कि चीन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में छह-सूत्री सहमति का जिक्र किया गया था, हालांकि भारतीय रिलीज में इसका उल्लेख नहीं था। इस पर जायसवाल ने कहा कि छह-सूत्री सहमति के बारे में विशेष सवाल पर हम कुछ नहीं कह सकते। हम अपनी प्रेस विज्ञप्ति के लिए बोल सकते हैं और उस पर डिटेल्स दे सकते हैं।

डोभाल के बीजिंग दौरे पर बड़ा अपडेट
बीजिंग में हुई स्पेशल रिप्रिजेंटेटिव लेवल की वार्ता के बारे में बताते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये वार्ता 18 तारीख को हुई। इसके बाद, हमने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी की। हमारी प्रेस विज्ञप्ति आपको इस बात का नजरिया देती है कि क्या चर्चा हुई। यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच कजान में हुई हालिया बैठक के दौरान लिए गए फैसले के अनुसार हुई। इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने और सीमा प्रश्न का एक उचित, व्यावहारिक और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशने पर चर्चा की गई।

दोनों देशों में किन मुद्दों पर बनी सहमति जानिए
बैठक के दौरान, दोनों अधिकारियों ने पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। सीमा पार सहयोग के लिए सकारात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करना, सीमा पार नदियों पर डेटा साझा करना और बॉर्डर ट्रेड शामिल है। वे क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए स्थिर, अनुमानित और मैत्रीपूर्ण भारत-चीन संबंधों की प्रासंगिकता पर भी सहमत हुए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...