19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedजैसलमेर पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण, बजट पहले कल से शुरू होगा जीएसटी...

जैसलमेर पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण, बजट पहले कल से शुरू होगा जीएसटी काउंसिल की बैठक में मंथन

Published on

जैसलमेर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 दिसंबर को जैसलमेर पहुंचीं। यहां 21 दिसंबर को 55वीं GST काउंसिल की बैठक होगी। इससे पहले राजस्थान में 2017 में उदयपुर में 10वीं GST काउंसिल बैठक हुई थी। इसके साथ ही 20 दिसंबर को प्री-बजट बैठक भी हुई। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और अधिकारी इसमें शामिल हुए। प्री-बजट बैठक भी होटल मेरियट में हुई। इसमें कई राज्यों के वित्त मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।

प्रदेश में इस बैठक की मेजबानी प्रदेश की वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी संभाल रही हैं। बैठक के लिए चार बड़े होटल बुक किए गए हैं। इनमें मेरियट, ताज गोरबंद, आईटीसी और रंग महल शामिल हैं। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। लगभग 2000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। मेहमानों के लिए राजस्थानी व्यंजन तैयार किए गए हैं।

जैसलमेर में यह पहली बार हो रही GST काउंसिल की बैठक
राजस्थान में दूसरी बार GST काउंसिल की बैठक हो रही है। यह 55वीं बैठक है। पहली बार 2017 में उदयपुर में 10वीं बैठक हुई थी। जैसलमेर में हो रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने बैठक की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब तक कुल 54 GST काउंसिल की बैठकें हो चुकी हैं। इनमें से 36 दिल्ली में हुई हैं। 11 बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुईं। दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, लखनऊ, गोवा, असम, हैदराबाद, उदयपुर और श्रीनगर में भी बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। जैसलमेर में यह पहली बार है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बजट पूर्व परामर्श भी हुआ
इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बजट पूर्व परामर्श भी हुआ। इस बैठक में गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और ओडिशा के मुख्यमंत्री शामिल हुए। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। कई राज्यों के वित्त मंत्री, आर्थिक मामलों और व्यय विभागों के सचिव और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

21 दिसंबर को होटल मेरियट में होगी GST बैठक
55वीं GST काउंसिल बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। बैठक के लिए शहर के चार बड़े होटलों को बुक किया गया है। इनमें होटल मेरियट, ताज गोरबंद, आईटीसी होटल और रंग महल शामिल हैं। इन होटलों में आने वाले सभी मेहमान ठहरेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए 2000 से ज़्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। मेहमानों के आने का सिलसिला 20 दिसंबर से शुरू हो गया। सभी मेहमान 21 दिसंबर को होटल मेरियट में आयोजित GST बैठक में हिस्सा लेंगे।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...