17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यकुशीनगर: बिहार से घूमने आए स्कूली बच्चों की बस अनियंत्रित हो कर...

कुशीनगर: बिहार से घूमने आए स्कूली बच्चों की बस अनियंत्रित हो कर पलटी, सवार 43 में से 11 छात्र और छात्राएं घायल

Published on

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बिहार प्रांत के सिवान जिले से घूमने आए स्कूली बच्चों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में अध्यापकों के साथ 43 छात्र और छात्राएं सवार थे। इस घटना में 11 छात्र और छात्राएं घायल हो गए। एक छात्रा का पैर टूट गया है। वहीं सभी घायलों को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने छात्राओं का हाल जाना।

मामला जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के NH 28 स्थित चौहान पट्टी गांव के पास की घटना है। जहां बिहार प्रांत के सिवान जिले के एक कोचिंग संस्थान के छात्रा और छात्राएं शैक्षणिक टूर पर कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण स्थली घूमने आ रहे थे। बस में सवार एक छात्रा ने बताया बताया कि एक बस ने ओवरटेक किया। इससे स्कूल बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। बस में 43 छात्रा और छात्राएं और अध्यापक भी सवार थे।

बस पलटने से मचा चीख पुकार
छात्र और छात्राओं से भरी बस पलटने से चीख पुकार मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर छात्रा और छात्राओं को बचाने में जुट गए। स्थानीय लोगों के मदद से सभी छात्र और छात्राओं को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सभी बच्चों को इलाज चल रहा है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम
सूचना मिलने के बाद मौके पर कुशीनगर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज पहुंच कर छात्र और छात्राओं का हाल जाना। जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार प्रांत के सिवान जिले के एक कोचिंग संस्थान के 43 छात्र और छात्राएं एक बस में सवार हो कुशीनगर घूमने आ रहे थे, उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 11 छात्र और छात्राएं घायल हुए है। एक छात्रा का पैर टूट गया है। सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी छात्र और छात्राएं सही सलामत हैं।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this