17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यसपा विधायक सुरेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप ... भाजपा को बताया...

सपा विधायक सुरेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप … भाजपा को बताया ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’

Published on

बाराबंकी,

यूपी के बाराबंकी में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदर विधायक सुरेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. शनिवार को गन्ना संस्थान में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर आए राजनीतिक बयान के खिलाफ सपा और कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन में सुरेश यादव ने भाजपा को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दे दिया. सुरेश यादव के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के सदर विधायक सुरेश यादव प्रदर्शन के दौरान भाषण दे रहे थे. वे इस दौरान बीजेपी को ‘आतंकवादी संगठन’ बोल गए. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ‘यह भाजपा सरकार-सरकार नहीं, बल्कि आतंकवादी संगठन है, हिंदू आतंकवादी संगठन है, जो पूरे तरीके से देश को बर्बाद करना चाहती है. हमारे महापुरुषों के बारे में इतनी इतनी गलत बात करने का काम करेगी. समाजवादी पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.’

बता दें कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर आ रहे राजनीतिक बयानों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने शनिवार को गन्ना संस्थान में विरोध प्रदर्शन किया था. इसमें पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री और सपा विधायक फरीद महफूज किदवई समेत जिले के सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

इस दौरान सपा विधायक सुरेश यादव भी भाषण देने पहुंचे थे. सुरेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए बीजेपी को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दे दिया. गन्ना दफ्तर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक के द्वारा दिया गया यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest articles

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...