17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : नाबालिग लड़के को बर्थडे पार्टी में बुलाया, नंगा कर...

उत्तर प्रदेश : नाबालिग लड़के को बर्थडे पार्टी में बुलाया, नंगा कर पीटा और मुंह पर की पेशाब, शर्म से कर ली आत्महत्या

Published on

बस्ती

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला स्थित कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइलपुरा गांव में 17 वर्षीय नाबालिग किशोर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इस आत्महत्या के पीछे की परिजनों ने जो वजह बताई वो चौंकान वाली है।नाबालिग किशोर को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया गया। फिर उसको नंगा कर जमकर पीटा और मुंह पर पेशाब कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस घिनौनी हरकत का वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी गई। इससे आहत होकर नाबालिग किशोर ने आत्महत्या कर लिया।

आरोप है कि 20-21 की रात को नाबालिग किशोर आदित्य को गांव के विनय कुमार ने फोन कर बर्थडे पार्टी में बुलाया। जब आदित्य रात में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया तो वहां पर चार लोग मौजूद थे। इन लोगों ने पहले आदित्य को नंगा करके जमकर मारा पीटा और उसके बाद मुंह में पेशाब कर दिया। इस घटना का चारों ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगे। फिर आदित्य ने वीडियो डिलीट करने की मिन्नत की तो उसको थूक कर चटाया।

दबंगों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
वीडियो वायरल करने की धमकी देने से परेशान होकर आदित्य ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों के हौंसले और बढ़ गए और लगातार प्रताड़ित करने लगे, जिससे आहत होकर नाबालिग किशोर ने आत्महत्या कर ली।

कार्रवाई न होने से नाराज परिजन शव लेकर कप्तानगंज थाना पहुंच गए। घंटों इंतजार के बाद भी जब कार्रवाई का कोई आश्वासन नहीं मिला तो परिजन शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। दो सीओ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए।

युवक की मां ने लगाए आरोप
युवक संतकबीर नगर के निघरी गांव का रहने वाला था जो अपने मामा के घर बस्ती में रहता था। मृतक की मां का आरोप है कि पहले उनके बेटे को नंगा करके मारा पीटा गया और उस के मुंह पर पेशाब करके वीडियो बना लिया। मृतक की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पैसा खा लिया है, जिसकी वजह से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...