17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमथुरा: मजदूरी करने गई दलित युवती की गेहूं के खेत में मिली...

मथुरा: मजदूरी करने गई दलित युवती की गेहूं के खेत में मिली लाश, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

Published on

मथुरा ,

उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में 23 वर्षीय दलित युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. युवती का शव सोमवार सुबह गेहूं के खेत में मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. शव पर गहरी चोटों के निशान और पास में शराब की बोतल मिलने से बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.

मृतक युवती की पहचान कल्लौ के तौर पर हुई है, जो अपने मायके में रहकर मेहनत-मजदूरी करती थी. बताया जा रहा है कि वो रविवार दोपहर गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी के लिए गई थी. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. सोमवार सुबह गांव के एक खेत में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया.

चोट के निशान और गला दबाने के सबूत
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवती के गले में दुपट्टे का फंदा था और चेहरे पर चोटों के गहरे निशान थे. पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर ईंट से वार किया गया था. घटनास्थल पर शराब की बोतल और कुछ रुपये भी पड़े मिले.

इस मामले पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि शव देखने से लग रहा था कि युवती की हत्या से पहले गला दबाया गया. मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद के बाद से पता चलेगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से साक्ष्य जुटाए. साथ दी जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़ने की बात भी कही.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के कारणों और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. परिजनों को बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...