17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यUP: पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर, 2 AK-47 और...

UP: पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर, 2 AK-47 और कारतूस बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल

Published on

पीलीभीत ,

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा पुलिस ऑपरेशन हुआ. पूरनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और तीन आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सभी तीन आतंकी ढेर हो गए. इस ऑपरेशन में पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई.

जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस को सूचना दी थी कि गुरदासपुर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ खालिस्तानी आतंकी पूरनपुर थाना क्षेत्र में छुपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. रविवार सुबह खमरिया प्वाइंट पर तीन अज्ञात बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई. संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया.

खालिस्तानी आतंकवादियों का एनकाउंटर
पुलिस को घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई. तीनों आतंकियों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई. मारे गए आतंकवादियों के पास दो एके 47 दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ. मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के तौर पर हुई.

गुरुदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में वंचित थे तीनों
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि तीनों आतंकियों का संबंध गुरदासपुर आतंकी हमले से है. उनका कहना है कि पुलिस की प्राथमिकता अब यह पता लगाना है कि आतंकी पीलीभीत में क्या कर रहे थे और उनके तार किससे जुड़े हुए हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...