17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यअरे उठाइए उनको... नीतीश कुमार को गुलदस्ता देने की होड़ में गिर...

अरे उठाइए उनको… नीतीश कुमार को गुलदस्ता देने की होड़ में गिर गए कई नेता

Published on

बेतिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार 23 दिसंबर को अपनी ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान बेतिया के मझौलिया प्रखंड के शिकारपुर गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। सीएम नीतीश कुमार को गुलदस्ता देने की नेताओं में होड़ सी मच गई। नेताओं के बीच गुलदस्ता देने को लेकर मची अफरा-तफरी में सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई। इससे कई नेता गिर पड़े। आनन-फानन में मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने उन्हें उठाया।

नीतीश कुमार को गुलदस्ता देने की होड़ में गिरे नेता
दरअसल मझौलिया प्रखंड के शिकारपुर में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार पहुंचे। नीतीश कुमार जनता का अभिवादन करते हुए सड़क पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग से निकल कर कुछ नेता अचानक आ गए। पार्टी के ये नेता नीतीश कुमार को फूलों का गुलदस्ता देना चाहते थे, तब तक जमीन से मिट्टी खिसक गई और एक के ऊपर एक कई नेता गिर पड़े। हालांकि, सड़क किनारे बांस की घेराबंदी होने के कारण बड़ी भगदड़ से स्थिति बच गई। लेकिन इससे पहले कि नेता गुलदस्ता दे पाते, मुख्यमंत्री वहां से आगे बढ़ चुके थे।

‘प्रगति यात्रा’ में शिकारपुर गांव में उद्घाटनों की झड़ी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिकारपुर गांव में मनरेगा पार्क और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। मनरेगा पार्क में उन्होंने पांच मिनट का समय बिताया और उद्यमियों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों का जायजा लिया। इसके बाद आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया, जहां वे सात मिनट रुके।

बेतिया के रमना मैदान का भी किया सीएम ने निरीक्षण
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार बेतिया के रमना मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने मात्र दो मिनट निरीक्षण किया। समाहरणालय के सभागार में उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...