17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यओडिशा : आधी रात को घर जा रही युवती का अपहरण, दोस्त...

ओडिशा : आधी रात को घर जा रही युवती का अपहरण, दोस्त संग बदमाशों ने किया खौफनाक सुलूक

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के लुंबिनी विहार इलाके में चार बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया. इतना ही नहीं उसके साथ मौजूद पुरुष साथी पर जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने उसे इतना मारा-पीटा की वो अचेत होकर गिर पड़ा. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया. युवती को करीब पांच घंटे के बाद बरामद किया जा सका.

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये घटना शहर के मैत्री विहार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में रविवार की रात 1.30 बजे हुई. उस वक्त युवती अपने पुरुष साथी के साथ घर लौट रही थी. तभी सफेद कार में सवार चार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. इसके बाद दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया. फिर युवती को जबरन कार में बैठाकर वो फरार हो गए.

एक राहगीर ने सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े पीड़ित आकाश सिंह को देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. इसके बाद पुलिस युवती की तलाश शुरू कर दी.

इस वारदात के कुछ घंटों के अंदर ही मैत्री विहार पुलिस की टीम ने सोमवार तड़के युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया. उसके थाने में रखा गया है. पुलिस उससे अपहरण के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसी बीच प्रेण त्रिकोण की बात भी सामने आ रही है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर इस केस की जांच कर रही है. पीड़ित का इलाज जारी है.

बताते चलें कि अक्टूबर में ओडिशा के जाजपुर जिले में एक लड़की को अपहरण कर बंधक बनाने का मामला सामने आया था. किडनैप की गई लड़की को बचाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था. इसमें एक महिला अधिकारी सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुरी जिले के देलांग इलाके से लड़की का अपहरण किया गया था.

अपहरण करने वाले आरोपी का नाम अनंत सामल और मनोज सामल था. उन दोनों ने लड़की को दो दिनों तक बरचना में बंधक बनाकर रखा था. पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए देलांग पुलिस स्टेशन की एक टीम बाराचना पुलिस की मदद से बचाव अभियान चलाने के लिए गांव में पहुंची. पुलिस को देखते ही आरोपियों ने उन पर हमला करके घायल कर दिया.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...