17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमदुरै सेंट्रल जेल: कैदी की नाबालिग पोती से बोला असिस्टेंट जेलर- अकेले...

मदुरै सेंट्रल जेल: कैदी की नाबालिग पोती से बोला असिस्टेंट जेलर- अकेले में आओ मेरे घर, घरवालों ने की पिटाई, सस्पेंड

Published on

चेन्नै:

तमिलनाडु के मदुरै सेंट्रल जेल के एक असिस्टेंट जेलर बालागुरुसामी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर एक पूर्व कैदी की नाबालिग पोती के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। पूर्व कैदी के रिश्तेदारों की ओर से बालागुरुसामी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। जेल विभाग ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है।

क्या है मामला?
दरअसल असिस्टेंट जेलर बालागुरुसामी अक्सर उस पूर्व कैदी की ओर से चलाए जा रहे एक भोजनालय में खाना खाने जाते थे। वहीं उनका परिचय पूर्व कैदी की बेटी और पोती से हुआ। बालागुरुसामी ने मदद का वादा करके उनसे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। फिर उन्होंने कथित तौर पर नाबालिग पोती को एकांत जगह पर बुलाने की कोशिश की। लड़की ने अपने परिवार को इस बारे में बता दिया। शनिवार को लड़की के एक रिश्तेदार ने मदुरै शहर की एक व्यस्त सड़क पर बालागुरुसामी का सामना किया और उसे डांटा। युवती ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर बालागुरुसामी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मदुरै दक्षिण के महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
पूर्व कैदी के परिवार की शिकायत पर, मदुरै दक्षिण के महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। बालागुरुसामी पर यौन उत्पीड़न सहित POCSO एक्ट की धारा 75 (1) (2), BNS और धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। POCSO एक्ट बच्चों के यौन अपराधों से सुरक्षा का कानून है। रविवार को बालागुरुसामी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...