8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी छात्रों की होगी जांच, सरकार का...

दिल्ली के स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी छात्रों की होगी जांच, सरकार का बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार ने बांग्लादेशी प्रवासियों के अवैध दाखिले रोकने के लिए स्कूलों को कड़े निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार के डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन (DoE) ने सोमवार को आदेश जारी किया। इसमें विद्यार्थियों के दस्तावेजों की सख्त जांच करने को कहा गया है। यह आदेश सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए है। इसका मकसद अवैध प्रवासियों, खासकर बांग्लादेशी प्रवासियों के दाखिले रोकना है। इससे पहले एमसीडी ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया था।

दिल्ली के सभी स्कूलों को दिया नोटिस
आदेश में आगे कहा गया है, ‘दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को आगे निर्देश दिया जाता है कि किसी भी संदेह की स्थिति में, मामले को स्थानीय पुलिस और राजस्व प्राधिकरण को भेजा जाना चाहिए। यानी अगर किसी बच्चे के दस्तावेजों पर शक हो, तो पुलिस और राजस्व अधिकारियों को सूचित करना होगा।

बच्चों के दस्तावेजों का करना होगा वैरिफिकेशन
नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों को सख्त प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करनी होगी, अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नामांकन को रोकने के लिए छात्रों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करना होगा। DoE ने निर्देश दिया है कि प्रवासी बच्चों को स्कूलों में दाखिला देते समय, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सावधानीपूर्वक प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है कि सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए हैं और वेरिफिकेशन किया गया है।

दिल्ली सरकार ने यह कदम अवैध प्रवासियों के बच्चों को स्कूलों में दाखिला लेने से रोकने के लिए उठाया गया है। दिल्ली सरकार बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा को भी महत्व देती है। इसलिए यह सुनिश्चित करना चाहती है कि केवल वैध दस्तावेजों वाले बच्चे ही स्कूलों में दाखिला लें।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...