19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद: मच्छर भगाने की अगरबत्ती से लगी आग, दो सगे भाइयों की...

गाजियाबाद: मच्छर भगाने की अगरबत्ती से लगी आग, दो सगे भाइयों की जलकर मौत

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मच्छर भगाने की अगरबत्ती से लगी आग में दो सगे भाइयों की जलकर मौत हो गई. यह हादसा लोनी के प्रशांत विहार इलाके में हुआ. मृतकों की पहचान अरुण (16) और विष्णु (14) के रूप में हुई है.रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम को, दोनों भाई अरुण और विष्णु मच्छरों से परेशान थे. उनकी मां ने मच्छर भगाने की एक अगरबत्ती जलाकर उनके बिस्तर के नीचे रख दी. रविवार रात करीब 2:30 बजे, महिला और उनके पति नीरज जो पास के कमरे में सो रहे थे उन्होंने बच्चों के कमरे से धुआं उठते देखा.

धुआं देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिससे पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे. पड़ोसियों ने दमकल और पुलिस को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़ा और आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस चुके थे.

घायल दोनों भाइयों को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, बच्चों के बिस्तर के नीचे रखे ऊनी कपड़ों में मच्छर भगाने की अगरबत्ती की चिंगारी से आग लग गई थी.

दरअसल मृत बच्चों के पिता नीरज एक ऊनी जैकेट सिलाई यूनिट चलाते हैं और घर में वहीं ऊनी कपड़े रखे हुए थे. उनका बड़ा बेटा कौशल, जो दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है, ड्यूटी पर होने के कारण बच गया. परिवार सदमे में डूब गया है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...