19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यआठ साल की मासूम बच्ची से करता था छेड़छाड़, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

आठ साल की मासूम बच्ची से करता था छेड़छाड़, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में सोमवार को जानकारी दी. यह मामला एक मासूम बच्ची के उत्पीड़न से जुड़ा है.

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 20 नवंबर को हुई थी, जब आठ वर्षीय मासूम बच्ची इलाके में मौजूद अपने घर में अकेली थी. हालांकि, एक महीने बाद उसके परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने का कोई कारण नहीं बताया गया है.

मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का पड़ोसी व्यक्ति लड़की को गलत तरीके से छूता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था. पीड़ित बच्ची के पिता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...