19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'क्या आपके लिए नियम अलग हैं?', अनिल विज ने FIR दर्ज न...

‘क्या आपके लिए नियम अलग हैं?’, अनिल विज ने FIR दर्ज न करने पर SHO को किया सस्पेंड

Published on

अंबाला,

हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में जन शिकायत सत्र के दौरान कार्रवाई में लापरवाही पर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया. शिकायतकर्ता की एफआईआर दर्ज न करने पर विज ने एसएचओ से सख्त सवाल किए और कहा क्या आपके लिए नियम अलग हैं?. इसके बाद तत्काल सस्पेंड का आदेश दिया.

दरअसल, हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट के लोगों के लिए हर सोमवार जनता कैंप लगाकर लोगों की शिकायतें सुनते हैं. आज भी विज का जनता दरबार लगा, जहां विज ने कड़क अंदाज अपनाते हुए अंबाला कैंट सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया. इस दौरान अनिल विज खासे नाराज दिखाई दिए.

इस दौरान अनिल विज ने एसएचओ से कई बार पूछा, “क्या आपने एफआईआर दर्ज की है या नहीं?” जिसके बाद उन्होंने उसे निलंबित करने का आदेश दिया. “पहले एफआईआर दर्ज करें, फिर देखें कि इसकी जांच कैसे की जानी चाहिए. क्या आपके लिए नियम अलग हैं?” जानकारी के मुताबिक, अनिल विज ने SHO को कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन उन्होंने टालमटोल किया.

मामला विज के दरबार में दोबारा आया, तो विज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SHO को सस्पेंड के आदेश दिए. विज ने साफ कहा जो काम नहीं करेगा उनके ऊपर कार्रवाई होगी. इसके बाद विज ने पुलिस अधिकारी पर चिल्लाते हुए कहा, आपने अवज्ञा की है. मैंने आपको व्यक्तिगत रूप से एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था.

उन्होंने कहा कि काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने विज का LIVE एक्शन देखा. उन्होंने विज के अंदाज और कार्यशैली की तारीफ की और कहा विज के जनता दरबार में काम होता है और एक्शन देखने को मिलता है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...