19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यपार्सल में सामान की जगह भेजे गए शव की हुई पहचान, फिरौती...

पार्सल में सामान की जगह भेजे गए शव की हुई पहचान, फिरौती और हत्या की आशंका

Published on

पश्चिमी गोदावरी,

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में जिस पार्सल में सामान की जगह लाश मिली थी अब उसकी पहचान हो गई है. पुलिस ने मृतक की पहचान गंडीनगर (कल्ला मंडल) के रहने वाले बी. परलैया (45) के रूप में की है. परलैया रोज शराब पीने की आदत के कारण अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे और बीते 15 सालों से मंदिरों और सड़कों पर रहकर जीवन बिता रहे थे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक येंदगंडी गांव में एक महिला के घर पर पार्सल आया था जिसे खोलने पर उसमें लाश मिली थी. यह बॉक्स 19 दिसंबर को मुदुनुरी रंगराजू के घर पहुंचा था, जिसमें एक करोड़ रुपये से अधिक की फिरौती मांगने वाला पत्र भी मिला था.

पुलिस के अनुसार, परलैया 17 दिसंबर को श्रीधर वर्मा के खेत में मलबा और झाड़ियां साफ करने का काम कर रहे थे. आखिरी बार उन्हें वर्मा के साथ बाइक पर देखा गया था. वर्मा तब से लापता था और रंगराजू के घर जो पार्सल पहुंचा था उसमें उसका शव पाया गया था.

पुलिस ने उस महिला की पहचान लक्ष्मी के रूप में की है जिसने शव को ऑटो ड्राइवर के जरिए रंगराजू के घर भेजा था. हालांकि, रंगराजू का परिवार जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. पुलिस ने शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का आदेश दिया है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि यह मामला फिरौती और हत्या से जुड़ा हो सकता है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...