17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedदिलजीत दोसांझ का शो आयोजित करवाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, इंदौर नगर...

दिलजीत दोसांझ का शो आयोजित करवाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, इंदौर नगर निगम दर्ज करवाएगा FIR

Published on

इंदौर ,

इंदौर में आयोजित दिलजीत दोसांझ के शो ने प्रशंसकों को भले ही खूब मनोरंजन दिया हो, लेकिन इस शो के आयोजकों के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इंदौर नगर निगम ने शो के आयोजकों पर मनोरंजन कर बकाया होने पर गंभीर रुख अपनाने की योजना बना ली है.

नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि आयोजकों को टैक्स भुगतान के संबंध में शो से पहले और बाद में नोटिस जारी किए गए थे. हालांकि, आयोजकों की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है.

इस लापरवाही के चलते नगर निगम ने अब आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है. जिसमें आयोजकों द्वारा अबतक नगर निगम को सीए की रिपोर्ट तक नहीं भेजी है. नगर निगम अब कड़ा रुख रखे हुए है. जल्दी ही नगर निगम एफआईआर करवाएगा.

बता दें कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अलग-अलग शहरों में जाकर कॉन्सर्ट कर रहे हैं. पंजाबी गानों से दर्शकों को लुभा रहे हैं. बीते 8 दिसंबर को दिलजीत इंदौर पहुंचे थे. कॉन्सर्ट किया और यहां इन्होंने सबसे पहले अपने फैन्स के साथ ‘जय श्री महाकाल’ का जयकारा लगाया. साथ ही मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर सुनाया.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...