21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर के पुंछ में 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 5 जवानों की मौत, 5 जख्मी

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। जिले में मंगलवार शाम सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई, जब सेना का एक वाहन जिले के बनोई जा रहा था। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने पांच शव बरामद कर लिए हैं। बचाव अभियान जारी है और घायलों का इलाज चल रहा है। सेना की ओर से व्हाइट नाइट कोर ने शोक व्यक्त किया और कहा कि पांच बहादुर सैनिकों के निधन पर गहरा दुख है।

सेना ने हादसे पर जताया दुख
भारतीय सेना की ओर से व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में बताया कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुए वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों के दुखद निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल कर्मियों का इलाज चल रहा है।

300-350 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई, जब सेना का एक वाहन जिले के बनोई जा रहा था। बताया गया है कि कि वाहन करीब 300-350 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे के समय वाहनों में 10 के करीब जवान सवार थे। हादसे की सूचना पर बचाव अभियान के लिए सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...