21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यअयोध्या, काशी... धार्मिक पर्यटन का 'किंग' बना यूपी, 7 साल में पहुंचे...

अयोध्या, काशी… धार्मिक पर्यटन का ‘किंग’ बना यूपी, 7 साल में पहुंचे 200 करोड़ टूरिस्ट, महाकुंभ अभी बाकी है

Published on

लखनऊ

देश भर में पर्यटकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों की आमद के हिसाब से भारत दुनिया का पांचवा पसंदीदा स्थल बन चुका है। इसमें भी घरेलू खासकर धार्मिक पर्यटन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बदली भूमिका में भगवान राम और कृष्ण की जन्मभूमि अयोध्या और ब्रज क्षेत्र के अलावा काशी का महत्वपूर्ण रोल है। इन सबने मिलकर उत्तर प्रदेश को देश के पर्यटन का नया ग्रोथ इंजन बना दिया है।

उत्तर प्रदेश तमाम पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। बीते 7 सालों में यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 200 करोड़ रही। इसमें 1.26 करोड़ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या 32.18 करोड़ थी। साल 2024 के शुरुआती छह महीनों में यह बढ़कर 32.98 करोड़ तक पहुंच गई। इसमें अयोध्या और काशी का खासा योगदान रहा।

पिछले साल जनवरी में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद 6 महीने में यहां करीब 11 करोड़ पर्यटक आए। केवल जनवरी में ही यहां करीब 7 करोड़ की संख्या में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। यह किसी जगह एक महीने में आने वाले पर्यटकों का रिकॉर्ड है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद यही स्थिति वाराणसी की भी है। यहां 6 महीनों के दौरान 4.59 करोड़ पर्यटक पहुंचे। साल गुजरते-गुजरते यह संख्या और बढ़ गई।

घरेलू पर्यटकों के जरिए धार्मिक स्थलों के प्रति बढ़ते रुझान के मद्देनजर योगी सरकार केंद्र की मदद से ऐसे कई स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को केंद्र में रखते हुए कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसमें प्रमुख हैं, विंध्य धाम कॉरिडोर मिर्जापुर, नाथ कॉरिडोर बरेली। ब्रज क्षेत्र विकास परिषद, रामायण, बौद्ध, कृष्ण सर्किट, स्वदेश दर्शन आदि योजनाओं से उत्तर प्रदेश के पर्यटन को और विस्तार मिल रहा है।

प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाला महाकुंभ इसका चरमोत्कर्ष होगा। दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में देश-दुनिया से करीब 40 से 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है। महाकुंभ की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। हाल के दिनों में उनका लगातार प्रयागराज दौरा इसका प्रमाण है।

धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे आयोजन भी उत्तर प्रदेश के आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं। इसमें अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले होने वाला दीपोत्सव, काशी में दीपावली के बाद आयोजित होने वाली देव दीपावली और मथुरा में होली पर आयोजित होने वाला रंगोत्सव का महत्वपूर्ण स्थान है। योगी सरकार ईको टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन पर भी लगातार फोकस कर रही है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...