21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यनोएडा में प्रेमिका की मां की हत्या, शव कार में लेकर घंटों...

नोएडा में प्रेमिका की मां की हत्या, शव कार में लेकर घंटों घूमते रहे हत्यारे, नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार

Published on

नोएडा

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने बताया कि 25 नवंबर को एक अज्ञात महिला (40) का शव मिला था। 29 नवंबर को महिला की शिनाख्त दिल्ली निवासी सुमन के रूप में हुई। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगोलपुरी थाने में लिखवाई गई थी। महिला के परिजनों ने शव की पहचान 30 नवंबर को की थी।

इसके बाद महिला की बेटी ने 12 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम में हत्या की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घटना स्थल के आसपास एक अर्टिगा कार को चिन्हित किया गया। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विक्की उर्फ सतीश को गिरफ्तार किया गया। उसके एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि सुमन की पुत्री का पति किसी मामले में तिहाड़ जेल में बंद था।

वहीं, आरोपी विक्की उर्फ सतीश का भाई भी हत्या के एक मामले में बंद था। आरोपी विक्की उर्फ सतीश और सुमन की बेटी की जान-पहचान हुई। दोनों आपस में विवाह करना चाहते थे। लेकिन, सुमन विरोध कर रही थी। वह चाहती थी कि उसकी बेटी जेल में पहले से बंद अपने पति के साथ रहे। सुमन की पुत्री भी अपने परिवार वालों और मां के खिलाफ जाकर शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात से आरोपी ने अपनी प्रेमिका की मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने दो अन्य साथियों को प्लान में शामिल किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने नाबालिग साथी को सुमन के घर भेजकर उसे बहाने से बुलाया था, जिसके बाद अपनी अर्टिगा कार में बैठाकर घर से कुछ दूर भलस्वा चौक के नजदीक गाड़ी में ही महिला की हत्या कर दी। इसके बाद कई घंटे तक शव को गाड़ी में लेकर घूमता रहा। अंधेरे में आरोपी ग्रेटर नोएडा में शव को सुनसान रास्ते पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस आरोपी के एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...