21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यछत्तसीगढ़ : थाने में कैरोसिन डालकर महिला ने दो माह की मासूम...

छत्तसीगढ़ : थाने में कैरोसिन डालकर महिला ने दो माह की मासूम बच्ची के साथ लगाई आग, पति से हुआ था विवाद

Published on

रायपुर

छत्तसीगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला ने थाने के अंदर अपनी दो माह की बच्ची को आग के हवाले कर दिया। महिला अपने घर से कैरोसिन लेकर थाने पहुंची थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महिला और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

बच्ची की हालत गंभीर
घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की हालात काफी गंभीर है। बच्ची के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर आत्महत्या की कोशिश की है।

पति से विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश
शुरुआती जानकारी के अनुसार, तिल्दा के देवार पारा की रहने वाली नंदनी मंगलवार को थाने पहुंची। उसके साथ उसकी दो माह की बेटी थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति नानकुन देवार के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। महिला पहले थाने में बैठी थी फिर अचानक अपने ऊपर कैरोसिन डालकर खुद को आग के हवान कर दिया।

मौके पर पहुंचे थानेदार
थाने में मौजूद पुलिस वालों ने तुरंत आग को बुझाया। और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते महिला ने बच्ची के साथ आत्महत्या की कोशिश की है। थाना प्रभारी और तहसीलदार भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के लिए महिला के पति की तलाश कर रही है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...